08:13 PM, 21-Mar-2021
भाजपा संसदीय दल की बैठक मंगलवार को
भाजपा संसदीय दल की बैठक मंगलवार को होगी। इसमें आगामी चुनाव को लेकर चर्चा की संभावना जताई जा रही है।
08:01 PM, 21-Mar-2021
डीएमके पार्टी मुख्यालय के प्रवेश द्वार पर डिजिटल काउंटडाउन
तमिलनाडु चुनाव से पहले चेन्नई में डीएमके पार्टी मुख्यालय के प्रवेश द्वार पर एक डिजिटल काउंटडाउन घड़ी लगाई गई है।
07:11 PM, 21-Mar-2021
किसानों और मछुआरों के लिए दुर्घटना बीमाः शाह
शाह ने कहा कि छोटे किसानों और मछुआरों के लिए 3 लाख रुपये की दुर्घटना बीमा की व्यवस्था की जाएगी और कृषक सुरक्षा योजना के तहत हम हर भूमिहीन किसान को हर वर्ष 4,000 रुपये की सहायता देंगे। उत्तर बंगाल, जंगलमहल और सुंदरवन क्षेत्र में 3 नए एम्स बनाएंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
07:06 PM, 21-Mar-2021
पिछड़े वर्गों के छात्रों को मुफ्त शिक्षाः शाह
06:57 PM, 21-Mar-2021
विधवाओं के पेंशन 3000 रुपये किए जाएंगेः शाह
06:46 PM, 21-Mar-2021
सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट पहली कैबिनेट में लागू करेंगे : शाह
हमने तय किया है कि सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट को पहली ही कैबिनेट में लागू करेंगे। मुख्यमंत्री शरणार्थी योजना के तहत प्रत्येक शरणार्थी परिवार को पांच साल तक डीबीटी से 10 हजार रुपया प्रतिवर्ष दिया जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
06:44 PM, 21-Mar-2021
इन्वेस्ट बांग्ला की स्थापना करेंगे : शाह
11 हजार करोड़ रुपये के सोनार बांग्ला फंड की शुरुआत करेंगे, जो बंगाल के साहित्य, कला, संस्कृति और सारी विधाओं को प्रमोट करने का काम करेगा। हम निवेशकों के लिए इन्वेस्ट बांग्ला की स्थापना करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
06:43 PM, 21-Mar-2021
राजनीतिक हिंसा बंगाल में भूतकाल की बात होगी : शाह
हम पश्चिम बंगाल की जनता से वादा करते हैं कि जैसे पहले कम्युनिस्ट और बाद में टीएमसी ने जो सत्ता में होता है, वो सत्ता बरकरार रखने के लिए चुनाव में हिंसा करते हैं। हम निष्पक्ष चुनाव हो, वो सुनिश्चित करेंगे और राजनीतिक हिंसा बंगाल में भूतकाल की बात हो जाएगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
06:37 PM, 21-Mar-2021
बंगाल में सातवां वेतन आयोग सभी कर्मचारियों को: शाह
हमने तय किया है कि बंगाल में सातवां वेतन आयोग सभी कर्मचारियों को दिया जाएगा। बंगाल को भ्रष्टाचार से मुक्त करने के लिए हम सीएमओ के अंतर्गत एंटी करेप्सन हेल्प लाइन की शुरुआत करेंगे, जिससे कोई भी नागरिक कम्पलेन सीधे मुख्यमंत्री जी को पहुंचा पाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
06:36 PM, 21-Mar-2021
टैगोर पुरस्कार और सत्यजीत रे इंटरनेशनल अवॉर्ड देंगे : शाह
हर परिवार को शौचालय और साफ पीने का पानी की व्यवस्था की जाएगी। नोबल पुरस्कार की तर्ज पर टैगोर पुरस्कार और ऑस्कर पुरस्कार की तर्ज पर सत्यजीत रे इंटरनेशनल अवॉर्ड की शुरुआत की जाएगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर