{"_id":"603b24082862f63a1211cb22","slug":"west-bengal-assam-kerala-tamilnadu-assembly-election-live-updates-shivraj-says-theres-wave-of-change-bjp-tmc-aiadmk-left-shah","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: भूपेश बघेल का भाजपा पर निशाना, कहा- सत्ता में आने से पहले ही शुरू किया दंगा-फसाद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: भूपेश बघेल का भाजपा पर निशाना, कहा- सत्ता में आने से पहले ही शुरू किया दंगा-फसाद
Sun, 28 Feb 2021 01:48 PM IST
स्नेहा बलूनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: स्नेहा बलूनी
Updated Sun, 28 Feb 2021 01:48 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में चुनाव की तरीखों का एलान हो चुका है। ऐसे में सभी पार्टियों ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान रविवार को पश्चिम बंगाल पहुंचे हैं। वहीं अमित शाह ने आज पुडुचेरी और तमिलनाडु जाएंगे। जहां वे सार्वजनिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसी बीच छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले ही दंगा-फसाद करना शुरू कर दिया है। यहां पढ़ें सभी राज्यों के चुनावों से संबंधित अपडेट्स-
विज्ञापन
भूपेश बघेल
- फोटो : एएनआई
विस्तार
पश्चिम बंगाल के अपने दौरे पर छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज संयुक्त रूप से कांग्रेस और लेफ्ट की रैली हो रही है। कांग्रेस की तरफ से मुझे वहां भेजा जा रहा है। भाजपा ने सत्ता में आने से पहले ही दंगा-फसाद शुरू कर दिया है, सत्ता में आ गए तो क्या होगा ये वहां के लोग समझते हैं।'
विज्ञापन
वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को कोलकाता के कालीघाट मंदिर में उन्होंने पूजा की और देवी मां से आशीर्वाद लिया। पूजा के बाद उन्होंने कहा, 'पश्चिम बंगाल में परिवर्तन की लहर है। टीएमसी ने किसानों और केंद्र की नीतियों से गरीबों को लाभ नहीं होने दिया। राज्य में हिंसा और भ्रष्टाचार है। पहले, यह कम्युनिस्ट और कांग्रेस ने बंगाल को बर्बाद किया और अब टीएमसी ऐसा कर रही है। दरअसल, 'दो मई को दीदी जाएगी और भाजपा आएगी।'
विज्ञापन
भाजपा के साथ नहीं लड़ेंगे आगामी चुनाव
बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट की नेता प्रमिला रानी ब्रह्मा ने कहा, 'भाजपा के रंजीत दास ने हमारा बहुत अपमान किया है। अगले चुनाव में हम भाजपा के साथ नहीं रहेंगे। हमने अब कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन के साथ जाने का फैसला किया है।'
विज्ञापन
पुडुचेरी और तमिलनाडु में सार्वजनिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों में शामिल होंगे शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को पुडुचेरी और तमिलनाडु में सार्वजनिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। शाह पहले तमिलनाडु में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए शाह शनिवार देर रात चेन्नई पहुंच चुके हैं।
BJP's Ranjit Das has insulted us a lot. In the next elections, we will not be with the BJP. We have now decided to go with Congress-led alliance: Pramila Rani Brahma, Bodoland People's Front (BPF) leader pic.twitter.com/vWxK7w42Jg
— ANI (@ANI) February 28, 2021