फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal: Annapurna Diwas announced on PM Modi’s birthday, women to receive financial assistance

पश्चिम बंगाल: पीएम मोदी के जन्मदिन पर राज्य में अन्नपूर्णा दिवस की घोषणा, 1.58 करोड़ महिलाओं को मिले ₹3 हजार

Thu, 17 Sep 2026 07:00 PM IST
रिया दुबे अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: रिया दुबे Updated Thu, 17 Sep 2026 07:00 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी के जन्मदिन पर महिलाओं के लिए बड़ा एलान किया गया। अब उनका जन्मदिन हर साल ‘अन्नपूर्णा दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। इस महीने करीब 1.58 करोड़ महिलाओं के खातों में 3-3 हजार रुपये की सहायता भेजी जा रही है।

विज्ञापन
West Bengal: Annapurna Diwas announced on PM Modi’s birthday, women to receive financial assistance
शुभेंदु अधिकारी, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन अब हर साल ‘अन्नपूर्णा दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य की महिलाओं के सशक्तीकरण और आर्थिक मदद के लिए अन्नपूर्णा योजना के तहत करीब 1.6 करोड़ महिलाओं को सहायता दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने महिलाओं से नशे के खिलाफ अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने और नशामुक्त बंगाल बनाने का भी आह्वान किया।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने महिलाओं को दिया संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर बंगाल की महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी ताकत महिलाओं का भरोसा है। उन्होंने कहा कि सरकार का मंत्र ‘बातें कम, काम अधिक’ है। प्रधानमंत्री ने महिलाओं के योगदान को देश के विकास और बदलाव में महत्वपूर्ण बताया तथा केंद्र की योजनाओं के लाभ की चर्चा की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बताया कि अन्नपूर्णा योजना के तहत इस महीने करीब 1.58 करोड़ महिलाओं के खातों में तीन-तीन हजार रुपये की सहायता भेजी जा रही है। अगस्त में करीब 1.48 करोड़ महिलाओं को इसका लाभ मिला था। राज्य सरकार के अनुसार, योजना के लाभार्थियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं के नाम पर बनेंगे नए घर

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि राज्य में करीब 50 लाख लाभार्थियों की सूची तैयार की जा रही है और योजना के तहत बनने वाले नए घर महिलाओं के नाम पर किए जाएंगे। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा और उनके खिलाफ अपराधों की जांच के लिए उठाए गए कदमों की भी जानकारी दी। इसी कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तीन वर्ष पूरे होने का उल्लेख किया गया। योजना के तहत पारंपरिक कारीगरों को प्रशिक्षण, औजार और ऋण जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed