फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Thane assault case: Case registered against former BJP MLA and dismissed police personnel on Woman Complaint

ठाणे: बंदूक की नोक पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पूर्व भाजपा विधायक-बर्खास्त सिपाही पर मामला दर्ज; जांच शुरू

Thu, 17 Sep 2026 10:15 PM IST
अमन तिवारी पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: अमन तिवारी Updated Thu, 17 Sep 2026 10:15 PM IST
सार

महाराष्ट्र के ठाणे में 22 वर्षीय महिला की शिकायत पर पूर्व भाजपा विधायक नरेंद्र पवार और बर्खास्त पुलिस कांस्टेबल शैलेश पाटिल के खिलाफ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।  

विज्ञापन
Thane assault case: Case registered against former BJP MLA and dismissed police personnel on Woman Complaint
अपराध - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे में एक पूर्व भाजपा विधायक और बर्खास्त पुलिस कांस्टेबल के खिलाफ 22 वर्षीय महिला से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि दोनों ने महिला को बंदूक की नोक पर बंधक बनाया और उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को मामले की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान नरेंद्र पवार, कल्याण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा विधायक और शैलेश पाटिल बर्खास्त पुलिस कांस्टेबल के रूप में हुई है।
विज्ञापन


महिला की शिकायत के हवाले से पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसे भिवंडी के बापगांव स्थित एक फार्महाउस में बंदूक दिखाकर बंधक बनाया गया था। आरोप है कि वहां उसे जबरन शराब पिलाई गई और फिर उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया। पुलिस के अनुसार, महिला शादीशुदा है और वैवाहिक विवाद का सामना कर रही है। आरोप है कि नरेंद्र पवार ने समझौता कराने के बहाने उसे अपने कार्यालय बुलाया था।
विज्ञापन


13 सितंबर को पवार और शैलेश पाटिल उसे बापगांव के फार्महाउस ले गए। वहां कथित तौर पर उसे बंदूक दिखाकर धमकाया गया, शराब पीने के लिए मजबूर किया गया और उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पवार के वहां से चले जाने के बाद पाटिल ने कथित तौर पर महिला के साथ दोबारा उत्पीड़न किया। इसके बाद आरोपियों के एक सहयोगी ने महिला को उसके घर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सरहद पर तैनात बीएसएफ जवान के घर में आठ लाख की चोरी: पांच लाख के जेवर और नकदी ले गए चोर, जांच में जुटी पुलिस


इसके बाद महिला ने 16 सितंबर को इंस्टाग्राम पर मिले संपर्क नंबर के जरिए कांग्रेस पार्षद कंचन कुलकर्णी से संपर्क किया। उसने अपनी आपबीती बताने के साथ वीडियो फुटेज और व्हाट्सऐप चैट रिकॉर्ड समेत कुछ सबूत भी साझा किए।कुलकर्णी ने बताया कि महिला ने सोशल मीडिया के जरिए उनसे संपर्क किया था। उनके अनुसार, महिला की बात सुनने और उसके दिए वीडियो व चैट सबूत देखने के बाद वे उसे तुरंत पडघा पुलिस स्टेशन लेकर गए।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पुलिस महानिदेशक सदानंद दाते के हस्तक्षेप के बाद पडघा थाने के वरिष्ठ निरीक्षक पंकज गिरी ने मामले की जानकारी की पुष्टि की और एफआईआर दर्ज की। नरेंद्र पवार और शैलेश पाटिल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत सामूहिक दुष्कर्म, हथियार दिखाने और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। वरिष्ठ निरीक्षक पंकज गिरी ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज होने की पुष्टि की है। पुलिस दोनों आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed