{"_id":"61c8e97c52e799113a0eabb0","slug":"west-bengal-angry-with-the-statement-of-education-minister-jagdeep-dhankhar-says-make-cm-mamata-banerjee-the-governor-too","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: शिक्षा मंत्री के बयान से नाराज जगदीप धनखड़ बोले- सीएम ममता को ही राज्यपाल भी बना दें ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: शिक्षा मंत्री के बयान से नाराज जगदीप धनखड़ बोले- सीएम ममता को ही राज्यपाल भी बना दें
Mon, 27 Dec 2021 03:45 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, बागडोगरा
एजेंसी, बागडोगरा
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 27 Dec 2021 03:45 AM IST
सार
उत्तर बंगाल के अपने सात दिवसीय दौरे पर पहुंचे धनखड़ ने हवाई अड्डे पर कहा, मैं शिक्षा मंत्री के राज्यपाल को राज्य स्तरीय विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति की उपाधि वाले पदों से हटाने वाले बयान से हतप्रभ रह गया। उन्हें मुख्यमंत्री को कुलाधिपति बनाने का बयान देने से पहले मुझसे बात करनी चाहिए थी।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़
- फोटो : एएनआई
विस्तार
राज्यपाल को राज्य स्तरीय विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति की उपाधि वाले पदों से हटाने का सुझाव दिए जाने के कुछ दिन बाद धनखड़ ने रविवार को शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु के रुख को अनुचित करार देते हुए कहा, आप मुख्यमंत्री को कुलाधिपति बनाने के साथ ही उन्हें राज्यपाल भी बना दें।
विज्ञापन
दरअसल, राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु ने शुक्रवार को ट्वीट किया था कि इस पर आत्मनिरीक्षण करने की आवश्यकता है कि क्या राज्य को राज्यपाल से संबंधित उस औपनिवेशिक विरासत को जारी रखने की आवश्यकता है या नहीं? जिसमें वे राज्य संचालित विश्वविद्यालयों के पदेन कुलाधिपति हैं। इसके बजाय प्रतिष्ठित विद्वानों को इस पद पर नियुक्त किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने बाद में मीडिया से कहा था कि मुख्यमंत्री को अंतरिम कुलाधिपति होना चाहिए। उत्तर बंगाल के अपने सात दिवसीय दौरे पर पहुंचे धनखड़ ने हवाई अड्डे पर कहा, मैं शिक्षा मंत्री के बयान से हतप्रभ रह गया। उन्हें मुख्यमंत्री को कुलाधिपति बनाने का बयान देने से पहले मुझसे बात करनी चाहिए थी।
विज्ञापन