फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal and Rajasthan, BJP's disappointment in the by-election results of two states

पश्चिम बंगाल और राजस्थान, दो राज्यों के उपचुनाव नतीजों में भाजपा को मिली मायूसी

Fri, 02 Feb 2018 01:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता/जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता/जयपुर Updated Fri, 02 Feb 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
West Bengal and Rajasthan, BJP's disappointment in the by-election results of two states

पश्चिम बंगाल की उलुबेड़िया लोकसभा व नोआपाड़ा विधानसभा सीटों जबकि राजस्थान की अजमेर, अलवर लोकसभा और मांडलगढ़ विधानसभा सीटों के लिए बृहस्पतिवार को आए उपचुनाव के नतीजों से भाजपा को मायूसी हाथ लगी है। राजस्थान में भाजपा ने अपनी तीनों सीटें खो दी हैं जबकि प. बंगाल में दोनों सीटों पर तृणमूल कांग्रेस को भारी मतों से जीत हासिल हुई है।

विज्ञापन


अजमेर, अलवर लोकसभा व मांडलगढ़ विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का कब्जा
विज्ञापन

 
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, अलवर से कांग्रेस के डॉ. करण सिंह यादव ने भाजपा के डॉ. जसवंत सिंह यादव के खिलाफ एक लाख 96 हजार 496 मतों के भारी अंतर से जीत दर्ज की है जबकि अजमेर से कांग्रेस के डॉ. रघु शर्मा ने अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के रामस्वरूप लांबा को 84 हजार 414 मतों से हराया है। अलवर लोकसभा सीट पर कांग्रेस को छह लाख 42 हजार 416 वोट तो भाजपा को चार लाख 45 हजार 920 मत मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान भाजपा तीनों खाने चित

इधर, अजमेर लोकसभा सीट पर कांग्रेस को छह लाख 11 हजार 514 वोट जबकि भाजपा को पांच लाख 27 हजार 100 वोट मिले हैं। हालांकि दोनों ही सीटों पर औपचारिक घोषणा होनी बाकी है। मांडलगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस के विवेक धाकड़ ने अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के शक्ति सिंह हाड़ा को 12 हजार 976 मतों से हरा दिया है। यहां से विवेक धाकड़ को 70 हजार 146 वोट तथा भाजपा के शक्ति सिंह हाड़ा को 57 हजार 170 मत मिले हैं।


उलुबेड़िया लोकसभा व नोआपाड़ा विधानसभा सीटों पर तृणमूल कांग्रेस विजयी

दूसरी ओर पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने उत्तर 24-परगना जिले की नोआपाड़ा विधानसभा कांग्रेस से छीन ली है जबकि हावड़ा जिले की उलुबेड़िया लोकसभा सीट पर उसने अपना कब्जा बरकरार रखा है। हालांकि इन दोनों सीटों पर भाजपा दूसरे नंबर पर जरूर रही है लेकिन पहले नंबर रही तृणमूल कांग्रेस से उसका फासला ज्यादा रहा है। 

नोआपाड़ा में तृणमूल कांग्रेस के सुनील सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के संदीप बनर्जी को 63 हजार 18 मतों से हरा दिया है। सुनील सिंह को एक लाख, एक हजार 729 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं उलुबेड़िया लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस की सजदा अहमद ने भाजपा के अनुपम मल्लिक को 4.74 लाख से अधिक मतों के अंतर से हरा दिया है। दोनों सीटों पर माकपा तीसरे स्थान पर जबकि कांग्रेस चौथे नंबर पर रही है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed