{"_id":"621c43aa60a96501cb733fde","slug":"west-bengal-allegations-of-violence-and-rigging-in-body-elections-bjps-12-hour-shutdown-today-impact-on-movement","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा का बंगाल बंद : निकाय चुनाव में हिंसा व धांधली का आरोप, राज्यपाल ने किया एसईसी को तलब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा का बंगाल बंद : निकाय चुनाव में हिंसा व धांधली का आरोप, राज्यपाल ने किया एसईसी को तलब
Mon, 28 Feb 2022 09:08 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 28 Feb 2022 09:08 AM IST
सार
बंद सोमवार सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। इस बीच राज्य के मुख्य चुनाव आयुक्त इन चुनावों को लेकर राज्यपाल को अपनी रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन
बंगाल बंद: ट्रेनों संचालन जारी है, लेकिन निजी व सरकारी बसों पर असर पड़ा।
- फोटो : ANI
विस्तार
पश्चिम बंगाल के निकाय चुनाव में हिंसा व कथित धांधली के विरोध में भाजपा ने सोमवार को 12 घंटे का बंद बुलाया है। पार्टी ने इन चुनावों को मजाक बताते हुए पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ आंदोलन का एलान किया। बंद के चलते ट्रेनें जहां यथावत चल रही हैं, वहीं सरकारी व निजी बसों का सीमित संचालन किया जा रहा है। इससे आवाजाही पर असर पड़ सकता है। इस बीच, राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने चुनाव आयुक्त (SEC) सौरव दास को तलब किया है। बंगाल सरकार ने कहा कि दास दोपहर बाद राज्यपाल को रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन
बंद सोमवार सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। पश्चिम बंगाल में रविवार को 107 नगरपालिकाओं के चुनाव हुए। चुनाव में 76.51 फीसदी वोट पड़े। बंगाल भाजपा ने राज्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर इन चुनाव में हिंसा व धांधली का आरोप लगाया है। पत्र में 27 फरवरी को हुए मतदान में 108 नगरपालिकाओं में हिंसा, हमले, आगजनी और कानून और व्यवस्था तंत्र की पूर्ण विफलता की शिकायत की है। पार्टी ने हिंसा में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ चुनाव अधिकारियों व राज्य पुलिस-प्रशासन की मिलीभगत का आरोप लगया है। पार्टी ने इन चुनावों को अमान्य करार देने का एलान किया। हालांकि सत्तारूढ़ तृणमूल ने इन आरोपों का खंडन किया है।
विज्ञापन
बैलूरघाट में कार्यकर्ताओं व पुलिस में झड़प
बंद के दौरान बैलूरघाट में भाजपा कार्यकर्ताओं व पुलिसकर्मियों के बीच झड़प की खबर है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं को पीटा गया। पुलिस टीएमसी कैडर के रूप में काम कर रही है। यह लोकतंत्र के खिलाफ है।
विज्ञापन
लोकतंत्र का मजाक : भट्टाचार्य
बंगाल भाजपा के प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा कि यह मतदान नहीं बल्कि लोकतंत्र का मजाक है। दक्षिण से उत्तर बंगाल तक हर नगरपालिका में सत्ताधारी दल के गुंडों ने चुनावों को तमाशा बना दिया। इसके विरोध में सोमवार को 12 घंटे के बंगाल बंद का आह्वान किया गया है।
हिंसा की छुटपुट घटनाएं, किसी की मौत नहीं हुई, गोली नहीं चली
उधर, बंगाल डीजीपी मनोज मालवीय ने कहा कि मतदान के दौरान हिंसा की छुटपुट घटनाएं हुईं। किसी की मौत या गोली चलने की घटना नहीं हुई। पुलिस ने हिंसा के सभी मामलों में कार्रवाई की है।