बंगाल: जिस ऑफिस में हुआ बिलबोर्ड विवाद, अब वहां हुई तोड़फोड़, अभिषेक बनर्जी ने न्यायपालिका से क्या अपील की?
कोलकाता में कैमक स्ट्रीट स्थित अभिषेक बनर्जी का पार्टी कार्यालय बीते कई दिनों से विवादों में है। पहले बिलबोर्ड को लेकर हुआ विवाद अभी तक शांत नहीं हुआ है कि अब उस कार्यालय में तोड़फोड़ हुई है। अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विस्तार
अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर क्या आरोप लगाए?
अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में लिखा, 'आज सुबह तड़के भाजपा ने मेरे पार्टी कार्यालय के साथ यही किया है। क्या पश्चिम बंगाल के राज्यपाल कार्रवाई करेंगे? क्या केंद्रीय गृह मंत्री कार्रवाई करेंगे? क्या प्रधानमंत्री कार्यालय कार्रवाई करेगा? या वे आंखें मूंदते रहेंगे?'
न्यायपालिका से संज्ञान लेने की मांग क्यों की?
अभिषेक बनर्जी ने लिखा, अब समय आ गया है कि न्यायपालिका, खासकर कलकत्ता उच्च न्यायालय, इस घटनाक्रम का गंभीरता से संज्ञान ले और पश्चिम बंगाल में कानून के शासन को बनाए रखने के लिए कार्रवाई करे।
What happened at Camac Street this morning is a disgraceful assault on the rule of law.
— Abhishek Banerjee (@abhishekaitc) September 3, 2026
At around 4.30 am, BJP hooligans, armed with weapons, stormed our party office in the heart of Kolkata. They attacked our people, snatched their phones, smashed furniture, ransacked the… pic.twitter.com/J3LrSsmKJI
अभिषेक बनर्जी ने सीएम शुभेंदु से सवाल करते हुए पूछा, 'मेरा सीएम शुभेंदु से सीधा सा सवाल है: आप तृणमूल कांग्रेस और मुझसे इतना क्यों डरते हैं कि आपको इस तरह की धमकियों का सहारा लेना पड़ रहा है? अगर बंगाल में विपक्ष के साथ हिंसा, तोड़फोड़ और धमकियों के जरिए ऐसा व्यवहार किया जाना है तो मुख्यमंत्री को अपने पद पर रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। यह लोकतंत्र नहीं है। यह राजनीतिक गुंडागर्दी है। इसके जिम्मेदार लोगों पर शर्म आती है और उन लोगों पर भी शर्म आती है, जो चुप रहना चुनते हैं। इस तरह की घटना को याद रखा जाएगा। हर हमला, हर धमकी, सत्ता का दुरुपयोग। कुछ भी नहीं भुलाया जाएगा।'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस में तोड़फोड़ मामले में 6 गिरफ्तार
तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और डायमंड हार्बर से लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी के मध्य कोलकाता के कैमक स्ट्रीट स्थित पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ के मामले में कोलकाता पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।