{"_id":"62b6c3272e940b093d4a859b","slug":"west-bengal-a-patient-climbed-out-of-a-ward-to-sit-on-a-highrise-edge-of-the-institute-of-neuroscience-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: अस्पताल की आठवीं मंजिल के छज्जे पर लटका मरीज, गिरने से मौत, लोगों की जद्दोजहद नहीं आई काम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: अस्पताल की आठवीं मंजिल के छज्जे पर लटका मरीज, गिरने से मौत, लोगों की जद्दोजहद नहीं आई काम
Sat, 25 Jun 2022 08:59 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 25 Jun 2022 08:59 PM IST
सार
इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइंस अस्पताल की आठवीं मंजिल से कूदकर एक मरीज ने जान दे दी है। इससे पहले उसको बचाने के लिए अधिकारियों ने जद्दोजहद की।
विज्ञापन
अस्पताल के छज्जे पर बैठा मरीज
- फोटो : ANI
विस्तार
पश्चिम बंगाल के एक अस्पताल में एक मरीज ने शनिवार को हंगामा खड़ा कर दिया। मरीज अपने वार्ड से निकलकर छज्जे पर चढ़ गया और वहीं पर बैठ गया। मरीज को इस तरह देख अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। मरीज को नीचे उतारने के लिए काफी जद्दोजहद की गई लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
विज्ञापन
मामला कोलकाता में इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइंस अस्पताल का है। 8वीं मंजिल से कूदने के बाद मरीज सुजीत अधिकारी की मौत हो गई।
#UPDATE | Patient Sujit Adhikari died after he jumped from the 8th floor of the Institute of Neuroscience hospital in Kolkata.
— ANI (@ANI) June 25, 2022
विज्ञापन
इससे पहले अधिकारियों ने बताया था कि मरीज को उतारने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि, वह नीचे उतरने से मना कर रहा है। अधिकारियों ने बताया था मरीज को नीचे लाने के लिए हाइड्रोलिक सीढ़ी लगाई जाएगी।
विज्ञापन