{"_id":"626f4c5b2b0b0a36d028c540","slug":"west-bengal-a-man-in-police-custody-for-slapping-traffic-police-in-midnapore","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: खराब ट्रैफिक कंट्रोल बताकर पुलिस को जड़ दिए कई थप्पड़, अब हिरासत में पहुंचा युवक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: खराब ट्रैफिक कंट्रोल बताकर पुलिस को जड़ दिए कई थप्पड़, अब हिरासत में पहुंचा युवक
Mon, 02 May 2022 08:43 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 02 May 2022 08:43 AM IST
सार
युवक की पहचान जॉय सिंह के रूप में हुई है। उसने खुद को सीआईएसएफ का एक बड़ा अधिकारी बताया और खराब ट्रैफिक कंट्रोल की शिकायत करके पुलिस को थप्पड़ जड़ दिए।
विज्ञापन
गिरफ्तारी
- फोटो : is
विस्तार
पश्चिम बंगाल के मिदनापुर से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने ट्रैफिक संभाल रहे पुलिसकर्मियों को थप्पड़ जड़ दिए। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना का वीडियो भी वायरल हो गया, इसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि घटना मिदनापुर के कुईकोटा इलाके की है। यहां दो ट्रैफिक पुलिसकर्मी यातायात संभाल रहे थे। इसी दौरान एक युवक उनके पास आया और खराब ट्रैफिक कंट्रोल की शिकायत की। युवक ने खुद को सीआईएसएफ का एक बड़ा अधिकारी बताया। इसके बाद वह पुलिसकर्मियों से बहस करने लगा और देखते ही देखते उन पर थप्पड़ों की बरसात कर दी।
विज्ञापन
घटना का वायरल हुआ वीडियो
इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, युवक की पहचान जॉय सिंह के रूप में हुई है। युवक से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन