{"_id":"663906d80f46447f39092f9c","slug":"west-bengal-a-large-number-of-arms-ammunition-recovered-amid-elections-in-kolkata-big-success-of-police-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: कोलकाता में चुनाव के बीच भारी संख्या में हथियार, गोली-बारूद बरामद; पुलिस की बड़ी सफलता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: कोलकाता में चुनाव के बीच भारी संख्या में हथियार, गोली-बारूद बरामद; पुलिस की बड़ी सफलता
Mon, 06 May 2024 10:05 PM IST
अभिषेक दीक्षित
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 06 May 2024 10:05 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव के बीच अब गरिया में भारी संख्या में हथियार, गोली और बारूद बरामद हुआ है। पुलिस ने गरिया के बहनापल्ली से दो सात एमएम पिस्तौल समेत तीन आग्नेयास्त्र, 30 चक्र कारतूस, पांच किलो बारूद, 25 बंडल सुतली बम बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने कॉलेज के तृतीय वर्ष के एक छात्र समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान विजय हलदर उर्फ भूटम और हिरण्मय नस्कर उर्फ राणा के रूप में हुई है। गिरफ्तार विजय के खिलाफ पहले भी हत्या का मामला दर्ज है। उसे पहले भी गिरफ्तार किया गया था। हथियार कहां से बरामद हुआ पुलिस इस एंगल से जांच कर रही है। लोकसभा चुनाव के दौरान हथियार तस्करी की भी आशंका है।
विज्ञापन
बारुईपुर पुलिस जिले के डीएसपी क्राइम फैसल बिन अहमद ने कहा कि लोकसभा चुनाव चल रहा है। इसलिए बारुईपुर जिला पुलिस हमेशा सतर्क है। तलाशी और छापेमारी लगातार जारी है। रविवार की शाम नरेंद्रपुर थाने को हथियार होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने अभियान चलाकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने फिर एक छात्र को हिरासत में लिया और इसके बाद हथियार बरामद किया। बताते चलें कि इससे पहले 26 अप्रैल को दूसरे चरण के मतदान के दिन संदेशखाली में जेल में बंद शाहजहां शेख के करीबी के घर का फर्श तोड़कर सीबीआइ और एनएसजी कमांडों ने विदेशी हथियार समेत भारी संख्या में गोली व बम-बारूद बरामद किया था।
विज्ञापन