फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal 5.5 lakh names removed from the list of beneficiaries of Pradhan Mantri Awas Yojana

बंगाल: प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों की सूची से हटाए गए 5.5 लाख नाम, जानें क्या है वजह

Sun, 25 Dec 2022 08:52 PM IST
निर्मल कांत अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 25 Dec 2022 08:52 PM IST
सार

बंगाल में प्रधानमंत्री आवास योजना में भारी अनियमितताएं सामने आई हैं। केंद्र के निर्देश पर राज्य सरकार की ओर से प्रत्येक जिले में लाभार्थियों की सूची की समीक्षा की जा रही है और अपात्र लोगों के नाम हटाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
West Bengal 5.5 lakh names removed from the list of beneficiaries of Pradhan Mantri Awas Yojana
pm awas yojana, पीएम आवास योजना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों की सूची से अब तक 5.5 लाख से अधिक लोगों के नाम हटाए जा चुके हैं। जानकारी के मुताबिक 10 दिसंबर तक लाभार्थियों की सूची में 45.92 लाख नाम थे, जो समीक्षा के बाद 40.27 लाख हो गए हैं। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि बंगाल में प्रधानमंत्री आवास योजना में भारी अनियमितताएं सामने आई हैं। केंद्र के निर्देश पर राज्य सरकार की ओर से प्रत्येक जिले में लाभार्थियों की सूची की समीक्षा की जा रही है और अपात्र लोगों के नाम हटाए जा रहे हैं। समीक्षा करते वक्त जॉब कार्ड की गहनता से जांच की जा रही है, जो 100 दिनी काम के लिए दिए गए हैं। 
विज्ञापन


बहुत से मामलों में पाया गया है कि एक ही परिवार के बहुत से सदस्यों के पास जॉब कार्ड हैं और सभी के नाम लाभार्थियों की सूची में हैं। केंद्र की ओर से स्पष्ट रूप से कहा गया है कि वैसे परिवारों के किसी एक ही सदस्य को घर आवंटित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed