{"_id":"655b37962a8460c3ec060ac6","slug":"west-bengal-23-year-old-dies-by-suicide-after-india-loss-in-world-cup-final-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"World Cup Final: विश्व कप फाइनल में भारत की हार से टूटा युवक का दिल, उठाया यह खौफनाक कदम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
World Cup Final: विश्व कप फाइनल में भारत की हार से टूटा युवक का दिल, उठाया यह खौफनाक कदम
Mon, 20 Nov 2023 04:10 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांकुरा (पश्चिम बंगाल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांकुरा (पश्चिम बंगाल)
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 20 Nov 2023 04:10 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विश्व कप फाइनल में भारत के ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले में एक 23 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि घटना बेलियाटोर थाना क्षेत्र में सिनेमा हॉल के पास रविवार रात करीब 11 बजे हुई। मृतक की पहचान राहुल लोहार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, राहुल इलाके में एक कपड़े की दुकान पर काम करता था और फाइनल मैच देखने के लिए उसने रविवार को छुट्टी ली थी। उसके बहनोई उत्तम सूर ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया से भारत की हार से दुखी होकर उन्होंने अपने कमरे में फांसी लगा ली। उन्होंने दावा किया कि इसके अलावा उसके जीवन में ऐसी कोई समस्या नहीं थी।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि उनके शव को सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए बांकुरा सम्मिलानी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेजा गया और अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया। घटना के समय घर में कोई नहीं था। पुलिस ने मौत के कारण पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि जांच चल रही है। दरअसल, भारत रविवार को अहमदाबाद में विश्व कप का खिताबी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से छह विकेट से हार गया था।
विज्ञापन