{"_id":"58b211c84f1c1b485cb237e7","slug":"west-bengal-1200-rare-variety-turtles-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालदा में विलुप्तप्राय प्रजाति के 1200 कछुए बरामद ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मालदा में विलुप्तप्राय प्रजाति के 1200 कछुए बरामद
एजेंसी/
Updated Sun, 26 Feb 2017 04:52 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : Getty Images
पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने शनिवार को विलुप्तप्राय प्रजाति के करीब 1200 कछुए बरामद किए हैं। आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि इन कछुओं को 35 थैलों में रखा गया था तथा इन्हें उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ से आनंदगढ़ एक्सप्रेस के जरिए मालदा लाया गया था।
विज्ञापन
आरपीएफ के खुफिया विभाग के सब इंस्पेक्टर जेएस परिहार ने कहा कि काले रंग के इन कछुओं का वजन दो सौ ग्राम से एक किलोग्राम के बीच है। उन्होंने कहा कि इन कछुओं को लाने वाले अजय, सुरेश और महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये सभी सुल्तानपुर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ सब इंस्पेक्टर आरआर सिंह ने शक के आधार पर थैलों को जांचा और उसमें कछुए पाए। कछुओं की गिनती कर उन्हें राज्य वन विभाग के सुपूर्द कर दिया गया है तथा तीनों दोषियों को इंग्लिश बाजार पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन