Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Update: Major action by FDA ahead of Kartiki Wari four shops hit with penalties licenses cancelled

महाराष्ट्र अपडेट: कार्तिकी वारी से पहले एफडीए का बड़ा एक्शन, चार दुकानों पर गिरी गाज; लाइसेंस रद्द

Fri, 20 Nov 2026 09:23 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Fri, 20 Nov 2026 09:23 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Update: Major action by FDA ahead of Kartiki Wari four shops hit with penalties licenses cancelled
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
पंढरपुर में एफडीए की बड़ी कार्रवाई, चार खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन

महाराष्ट्र के पंढरपुर में कार्तिकी वारी से पहले खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने 54 होटलों, मिठाई की दुकानों, नाश्ता केंद्रों, भोजनालयों और प्रसाद विक्रेताओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नियमों में गड़बड़ी मिलने पर चार खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए।

एफडीए ने ‘सेफ फूड सेफ महाराष्ट्र’ अभियान के तहत यह जांच की। अधिकारियों ने व्रत में खाए जाने वाले खाद्य पदार्थों और प्रसाद के 20 नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। विभाग ने दुकानदारों को प्रमाणित स्रोतों से सामान खरीदने, एक्सपायरी डेट और लेबल जांचने, साफ पानी इस्तेमाल करने और खाद्य पदार्थों को ढककर रखने की सलाह दी। एफडीए के संयुक्त आयुक्त श्रीकांत करकले ने चेतावनी दी कि नमूनों में मिलावट या खराब गुणवत्ता मिलने पर खाद्य सुरक्षा कानून के तहत सख्त कार्रवाई होगी। कार्तिकी वारी के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु विट्ठल-रुक्मिणी मंदिर पहुंचते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

महाराष्ट्र में सूखे का असर, गैर-जरूरी निर्माण कार्यों पर लगी रोक
महाराष्ट्र में सूखे के बढ़ते संकट को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने सूखाग्रस्त तालुकों में नए गैर-जरूरी निर्माण कार्यों को अस्थायी रूप से रोकने का निर्देश दिया है। इन कार्यों के लिए उपलब्ध बजट को अब पेयजल आपूर्ति और सूखा राहत के उपायों पर खर्च किया जाएगा। सरकार के मुताबिक, राज्य के कुल 358 तालुकों में से 310 सूखाग्रस्त घोषित हो चुके हैं। ऐसे में जिला वार्षिक योजना के फंड से अधूरी जलापूर्ति परियोजनाओं को पूरा करने, जल स्रोतों को मजबूत बनाने और पशुओं के लिए पानी व चारे की व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी।

पार्क, सौंदर्यीकरण, नए सरकारी भवन, सीमेंट सड़क और नालियों जैसे गैर-जरूरी कामों को टालने की समीक्षा होगी। हालांकि, पहले से चल रहे सभी प्रोजेक्ट बंद नहीं किए जाएंगे। हर परियोजना पर अलग-अलग फैसला लिया जाएगा। सरकार ने फंड के पुनर्वितरण की प्रक्रिया 31 दिसंबर तक पूरी करने को कहा है। जिला कलेक्टरों को 15 दिनों में तालुका और परियोजना के आधार पर कार्ययोजना तैयार करनी होगी। साथ ही हर महीने की 10 तारीख तक प्रगति रिपोर्ट देनी होगी।
विज्ञापन

राहत कार्यों के लिए फंड की कमी नहीं होने देंगे: सुनेत्रा पवार
महाराष्ट्र में सूखे का संकट गहराता जा रहा है। राज्य के 358 में से 310 तालुकों को सूखाग्रस्त घोषित किया जा चुका है। इस बीच उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजीत पवार ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ नांदेड़ जिले में सूखे की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि राहत कार्यों में फंड की कमी नहीं होनी चाहिए। पानी की किल्लत वाले गांवों में तुरंत टैंकर भेजे जाएं और 24 घंटे कंट्रोल रूम बनाया जाए। चारे की कमी दूर करने के लिए किसानों को बीज दिए जाएंगे। सरकार उनकी उपज खरीदेगी। साथ ही बैंकों को बिना CIBIL स्कोर की शर्त लगाए किसानों को फसल ऋण देने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed