{"_id":"64285f82a9aba3e39906ac64","slug":"west-bengal-1-killed-18-injured-as-bus-overturns-in-kolkata-mayo-road-latest-news-update-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kolkata Bus Overturns: कोलकाता के मेयो रोड पर बस पलटने से एक की मौत, 18 यात्री घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kolkata Bus Overturns: कोलकाता के मेयो रोड पर बस पलटने से एक की मौत, 18 यात्री घायल
Sat, 01 Apr 2023 10:14 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 01 Apr 2023 10:14 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में मारे गए व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। घायलों का सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पश्चिम बंगाल में मध्य कोलकाता के मेयो रोड इलाके में शनिवार शाम एक बस के पलट जाने की खबर मिली। इस दौरान इससे एक मोटरसाइकिल भी टकरा गई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 18 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना शाम करीब 4.40 बजे हुई। मेटियाब्रुज-हावड़ा मार्ग पर चल रही मिनीबस मेयो रोड-डफरिन रोड क्रॉसिंग की ओर जा रही थी। बस के चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद वह पलट गई और एक मोटरसाइकिल से टकरा गई।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में मारे गए व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। घायलों का सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस उनकी पहचान करने और उनके परिवार से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन