{"_id":"65379fd8a44debf5ff0733e7","slug":"were-foreign-powers-involved-in-instigating-the-fire-in-manipur-mohan-bhagwat-said-this-big-thing-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohan Bhagwat: क्या मणिपुर में आग भड़काने में विदेशी शक्तियों का हाथ था? मोहन भागवत ने कही यह बड़ी बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mohan Bhagwat: क्या मणिपुर में आग भड़काने में विदेशी शक्तियों का हाथ था? मोहन भागवत ने कही यह बड़ी बात
Tue, 24 Oct 2023 04:13 PM IST
अभिषेक दीक्षित
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 24 Oct 2023 04:13 PM IST
सार
मणिपुर की राज्य सरकार को भागवत ने पूरा नंबर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लंबे समय तक शांतिपूर्ण तरीके से काम करती रही। कभी कोई विवाद नहीं हुआ। अचानक इस समय उन दो समुदायों में वैमनस्य पैदा कर दिया गया जो एक दूसरे के साथ शांतिपूर्ण तरीके से रहने की पक्षधर हैं।
विज्ञापन
Mohan Bhagwat
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि यह समझने की कोशिश करनी चाहिए कि केंद्र में मजबूत सरकार के होते हुए भी मणिपुर में लंबे समय तक दंगे की आग क्यों भड़कती रही। जो समाज वर्षों से एक दूसरे के साथ शांतिपूर्ण तरीके से रहते आए थे, वे अचानक एक दूसरे के विरुद्ध क्यों हो गए?
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह समझने की कोशिश की जानी चाहिए कि क्या इस आग को भड़काने में विदेशी शक्तियों का हाथ था, जो इस भौगोलिक क्षेत्र में उन्हें लाभ पहुंचा सकती थीं। भागवत ने विजयादशमी पर आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम के बाद यह बात कही।
विज्ञापन
मणिपुर की राज्य सरकार को भागवत ने पूरा नंबर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लंबे समय तक शांतिपूर्ण तरीके से काम करती रही। कभी कोई विवाद नहीं हुआ। अचानक इस समय उन दो समुदायों में वैमनस्य पैदा कर दिया गया जो एक दूसरे के साथ शांतिपूर्ण तरीके से रहने की पक्षधर हैं। बड़ा प्रश्न है कि इस हिंसा को शांत करने में केंद्र-राज्य सरकारें भी लंबे समय तक असफल रहीं।
विज्ञापन
वामपंथ पर किया हमला
भाजपा नेता नितिन गडकरी सहित कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति में मोहन भागवत ने कहा कि इस समाज में कुछ लोग हैं जो स्वयं को बहुत जाग्रत लोग कहते हैं। लेकिन उनका दुनिया की किसी भी व्यवस्था, धर्म, संस्कृति में विश्वास नहीं है। हर स्थान पर वे आधुनिकता के नाम पर परंपरागत मान्य व्यवस्थाओं को ध्वस्त करने का प्रयास करते रहते हैं।
देश के लिए गौरवपूर्ण क्षण
मोहन भागवत ने कहा कि देश ने जी-20 का सफल आयोजन किया। इससे भारतीय परंपरा-संस्कृति और आतिथ्य का पूरी दुनिया में प्रचार हुआ। इससे देश का मान बढ़ा है। उन्होंने खेलों में भारत के शानदार प्रदर्शन के लिए सबको बधाई दी और कहा कि यह क्रम अब रुकना नहीं चाहिए। देश को हर दिशा में आगे बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए।
राम मंदिर को भी किया याद
आरएसएस प्रमुख ने कहा कि 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन होना है। इस दिन पूरे देश के हर मंदिर में पूजा-पाठ का कार्यक्रम होना चाहिए। इससे पूरे देश के निवासी राम मंदिर से अपना जुड़ाव महसूस कर सकेंगे और इसके माध्यम से मंदिर के उद्घाटन में अप्रत्यक्ष तरीके से शामिल हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का उद्घाटन भारतीय इतिहास में बड़ी घटना है जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।