{"_id":"698377fddf5b3d0f5e096ae3","slug":"week-after-ajit-s-death-uncle-sharad-pawar-signals-thaw-in-family-meets-dy-cm-sunetra-and-sons-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: शरद पवार ने सुनेत्रा और बेटों से की मुलाकात; NCP गुटों के विलय पर नरम रुख क्यों अपनाया?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: शरद पवार ने सुनेत्रा और बेटों से की मुलाकात; NCP गुटों के विलय पर नरम रुख क्यों अपनाया?
Wed, 04 Feb 2026 10:17 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारामती (महाराष्ट्र)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारामती (महाराष्ट्र)
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 04 Feb 2026 10:17 PM IST
सार
Maharashtra: वरिष्ठ नेता शरद पवार ने एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर नरम रुख दिखाते हुए कहा कि फिलहाल परिवार में एक-दूसरे का साथ देना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने अजित पवार के परिवार से मुलाकात कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बयान पर पलटवार भी किया। पढ़ें रिपोर्ट-
विज्ञापन
शरद पवार
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
विस्तार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार ने बुधवार को परिवार के मुखिया के रूप में नरम रुख दिखाया। एनसीपी के दोनों गुटों के विलय के सवाल पर उन्होंने कहा कि कोई भी फैसला लेने से पहले अभी एक-दूसरे का साथ देना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। कुछ दिन पहले उन्होंने 'रास्ता बंद' (रोड ब्लॉक) वाला बयान दिया था, जिसके बाद एनसीपी के दोनों गुटों के विलय को संदेह पैदा हो गया था।
शरद पवार ने दिवंगत अजित पवार के बेटों से बंद कमरे में मुलाकात की। इसके बाद वह बारामती में उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के घर पहुंचे और उनके दिवंगत पति अजितपवार को श्रद्धांजलि दी। विमान हादसे के ठीक एक हफ्ते बाद यह मुलाकात हुई। हादसे में अजित पवार का निधन हो गया था।
ये भी पढ़ें: कर्नाटक विधानसभा ने वीबी-जी राम जी के खिलाफ पारित किया प्रस्ताव, मनरेगा को बहाल करने की मांग
विज्ञापन
फडणवीस के बयान पर शरद पवार ने क्या प्रतिक्रिया दी?
अजित पवार की निधन के बाद एनसीपी के दोनों गुटों के संभावित विलय को लेकर अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं। इस बीच 'अंदरूनी चर्चा' को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है और यह शरद पवार तथा फडणवीस के बीच नया टकराव बनाती दिख रही है।
ये भी पढ़ें: बाल शोषण का हैरान करने वाला मामला कैमरे में कैद, बेड के बॉक्स में मिली लड़की; ऊपर सो रहा था शख्स
सुनेत्रा के शपथ ग्रहण से पहले शरद पवार ने क्या कहा था?
31 जनवरी को अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इससे कुछ घंटे पहले शरद पवार ने कहा था कि विलय की बातचीत अटक गई है। उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें शपथ ग्रहण समारोह की जानकारी नहीं थी। जब बुधवार को उनसे पूछा गया कि क्या अब विलय होगा, तो शरद पवार सीधा जवाब देने से बचते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि फिलहाल सभी की प्राथमिकता एक-दूसरे को संभालने की है, उसके बाद आगे का फैसला लिया जाएगा।
सुनेत्रा के उपमुख्यमंत्री बनने पर क्या बोले शरद पवार?
बंद कमरे की बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा हुई?
बैठक के एजेंडा को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि चर्चा एनसीपी के दोनों गुटों के संभावित विलय और आगामी जिला परिषद चुनावों को लेकर हो सकती है। इसके बाद शरद पवार ने सुनेत्रा पवार के घर जाकर दिवंगत अजित पवार को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहर की सहयोग सोसायटी का भी दौरा किया, जहां शोकसभा आयोजित की गई थी। शरद पवार ने दोहराया कि अजित पवार और एनसीपी (एसपी) के नेता जयंत पाटिल ही विलय की बातचीत का नेतृत्व कर रहे थे।

- वरिष्ठ नेता शरद पवार ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के उस बयान पर भी पलटवार किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अजित पवार ने एनसीपी (एसपी) के साथ विलय की कोई पहल नहीं की थी।
- शरद पवार ने कहा कि फडणवीस एनसीपी के दोनों गुटों के बीच हुई विलय संबंधी चर्चाओं का हिस्सा नहीं थे, इसलिए उन्हें इस पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है।
- उन्होंने कहा कि वह केंद्रीय बजट में इसलिए शामिल नहीं हो पाए क्योंकि पार्टी और परिवार से जुड़े कई मुद्दों में व्यस्त थे।
अजित पवार की निधन के बाद एनसीपी के दोनों गुटों के संभावित विलय को लेकर अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं। इस बीच 'अंदरूनी चर्चा' को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है और यह शरद पवार तथा फडणवीस के बीच नया टकराव बनाती दिख रही है।
ये भी पढ़ें: बाल शोषण का हैरान करने वाला मामला कैमरे में कैद, बेड के बॉक्स में मिली लड़की; ऊपर सो रहा था शख्स
सुनेत्रा के शपथ ग्रहण से पहले शरद पवार ने क्या कहा था?
31 जनवरी को अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इससे कुछ घंटे पहले शरद पवार ने कहा था कि विलय की बातचीत अटक गई है। उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें शपथ ग्रहण समारोह की जानकारी नहीं थी। जब बुधवार को उनसे पूछा गया कि क्या अब विलय होगा, तो शरद पवार सीधा जवाब देने से बचते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि फिलहाल सभी की प्राथमिकता एक-दूसरे को संभालने की है, उसके बाद आगे का फैसला लिया जाएगा।
सुनेत्रा के उपमुख्यमंत्री बनने पर क्या बोले शरद पवार?
- शरद पवार ने कहा कि जहां तक राजनीतिक की बात है, इस समय वह किसी से कोई चर्चा नहीं कर रहे हैं।
- सुनेत्रा पवार को उनके पति की अचानक मौत के बाद उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर शरद पवार ने कहा कि उन्हें यह अवसर मिलना खुशी और संतोष की बात है।
- इससे पहले दोपहर में शरद पवार और अजित पवार के बेटों पार्थ और जय के बीच बारामती के विद्या प्रतिष्ठान परिसर में बंद कमरे में बैठक हुई।
- सूत्रों के अनुसार, यह बैठक करीब डेढ़ घंटे तक चली।
बंद कमरे की बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा हुई?
बैठक के एजेंडा को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि चर्चा एनसीपी के दोनों गुटों के संभावित विलय और आगामी जिला परिषद चुनावों को लेकर हो सकती है। इसके बाद शरद पवार ने सुनेत्रा पवार के घर जाकर दिवंगत अजित पवार को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहर की सहयोग सोसायटी का भी दौरा किया, जहां शोकसभा आयोजित की गई थी। शरद पवार ने दोहराया कि अजित पवार और एनसीपी (एसपी) के नेता जयंत पाटिल ही विलय की बातचीत का नेतृत्व कर रहे थे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन