भाजपा की वेबसाइट हैक, खुलने पर दिखे अभद्र शब्द
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
भारतीय जनता पार्टी की आधिकारिक वेबसाइट (http://www.bjp.org/) हैक कर ली गई है। वेबसाइट पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, अभी तक भाजपा की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
भारतीय जनता पार्टी की आधिकारिक वेबसाइट (http://www.bjp.org/) हैक कर ली गई है। वेबसाइट पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, अभी तक भाजपा की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।
करीब सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर जब वेबसाइट खोली गई तो इसमें पीएम मोदी और जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल का एक वीडियो नजर आ रहा था। साथ ही वीडियो के उपर कुछ अभद्र भाषा भी लिखी हुई थी।
लेकिन कुछ मिनटो के बाद साइट खुलना ही बंद हो गई और इसमें एरर मैसेज दिखने लगा। काफी देर तक साइट पर एरर मैसेज ही दिखता रहा। ये वेबसाइट 26 दिसंबर, 1995 को पंजीकृत हुई थी। बताया जा रहा है कि वेबसाइट 10 अक्तूबर, 2018 के बाद से अपडेट नहीं हुई है।
बता दें कि इससे पहले 20 फरवरी को छत्तीसगढ़ भाजपा की वेबसाइट भी हैक हो गई थी।
कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रभारी दिव्य स्पंदना ने भी ट्वीट किया है। जिसमें वह वेबसाइट हैक होने के बाद लोगों से उसे देखने को कह रही हैं।
Bhaiya aur Bhehno if you’re not looking at the BJP website right now- you’re missing out
— Divya Spandana/Ramya (@divyaspandana) March 5, 2019