फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather will change over the mountains, western disturbances and moist winds together will cause light rain in these areas

मौसम का हाल : पहाड़ों पर बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ व नम हवाएं मिलकर इन इलाकों में कराएगी हल्की बारिश

Thu, 21 Apr 2022 07:49 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 21 Apr 2022 07:49 AM IST
सार

पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू कश्मीर के हिस्सों पर बना हुआ है। अफगानिस्तान के पश्चिमी हिस्सों में एक और पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसका असर भारत के मौसम पर पड़ेगा।

विज्ञापन
Weather will change over the mountains, western disturbances and moist winds together will cause light rain in these areas
weather news - फोटो : amar ujala

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता व दक्षिण से आ रही नम हवाओं के दबाव के चलते आज उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौसम बदल सकता है। तेज गर्जना के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। झारखंड में दक्षिण गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू कश्मीर के हिस्सों पर बना हुआ है। निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार अफगानिस्तान के पश्चिमी हिस्सों में एक और पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसका असर भारत के मौसम पर पड़ेगा। इसके अलावा दक्षिण तमिलनाडु और आसपास के क्षेत्रों पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र झारखंड और उससे सटे गांगेय पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा के क्षेत्रों पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा दक्षिण छत्तीसगढ़ से तेलंगाना और रायलसीमा होते हुए दक्षिण तमिलनाडु तक फैली हुई है। इन मौसमी सिस्टमों की वजह से देश के अलग अलग हिस्सों में मौसम नरम-गरम रहेगा। कहीं बादल छाए रहेंगे तो कहीं गरज चमक के साथ छींटे पड़ेंगे।
विज्ञापन


उत्तराखंड में पारे की उछाल ने लोगों का जीना दुश्वार किया है। हरिद्वार में 40, ऋषिकेश और देहरादून जैसे स्थानों पर 39 डिग्री सेल्सियस तक तापमान चला गया। गर्मी से पस्त लोगों के लिए राहत भरी खबर है कि आज मौसम का मिजाज बदलेगा। बारिश, ओलावृष्टि, बिजली गिरने के साथ ही तेज अंधड़ के आसार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बिजली गिरने के साथ ही 60 से 70  किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। कहीं-कहीं हवाओं की रफ्तार 80 किमी प्रति घंटा हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों तक मैदान से लेकर पहाड़ों तक तेज गर्जना और ओलावृष्टि के साथ बारिश की संभावना है। 

दिल्ली में चार दिनों से गर्मी सता रही है। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स इलाका 44.3 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग ने आज मौसम बदलने का अनुमान जताया है। बृहस्पतिवार को तेज आंधी व हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है, लेकिन शुक्रवार से फिर तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी। 


यहां हुई बारिश
बीते 24 घंटों में असम, मेघालय और मणिपुर में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। शेष पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों, आंतरिक तमिलनाडु, जम्मू कश्मीर, कर्नाटक के कुछ हिस्सों और दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed