फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Updates: Rain wreaks havoc in Mumbai, Himachal and Uttarakhand, road, train and air services disrupted

Weather: मुंबई-हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश का कहर, सड़क, ट्रेन व हवाई सेवा बाधित; कई राज्यों में अलर्ट जारी

Tue, 09 Jul 2024 05:55 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 09 Jul 2024 05:55 AM IST
सार

मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे के दौरान महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश, असम, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, राजस्थान और गोवा में मूसलाधार बारिश हुई है और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

विज्ञापन
Weather Updates: Rain wreaks havoc in Mumbai, Himachal and Uttarakhand, road, train and air services disrupted
पूरब से पश्चिम तक भारी बारिश ने मचाई तबाही - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत देश के नौ राज्यों में बारिश का कहर टूटा है। सड़क से लेकर ट्रेन और हवाई सेवाएं बाधित हुई हैं। मुंबई में विधानमंडल के दोनों सदनों की कार्यवाही भी स्थगित करनी पड़ी है। बिहार में बिजली गिरने से 12 लोगों की जान चली गई है और असम में बाढ़ से 23 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। अरुणाचल प्रदेश के कई जिलों का भूस्खलन के चलते सड़क संपर्क टूट गया है।
विज्ञापन


 

मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे के दौरान महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश, असम, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, राजस्थान और गोवा में मूसलाधार बारिश हुई है और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मुंबई में सोमवार सुबह 7 बजे से पहले के छह घंटों में 300 एमएम बारिश दर्ज की गई, जिससे मायानगरी थम गई। भारी बारिश के चलते मुंबई हवाईअड्डे पर दृश्यता कम होने की वजह से 50 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। ट्रैक पर पानी भर जाने से लोक ट्रेनों की आवाजाही बाधित हुई। सड़कों और निचले इलाकों में जलभराव होने से वाहनों पर भी ब्रेक लग गया। स्कूल और कॉलेजों को बंद करना पड़ा और मुंबई विश्वविद्यालय की परीक्षाएं भी रद्द करनी पड़ीं। उत्तरी गोवा में भारी बारिश के चलते दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। 

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया है कि असम और उसके पड़ोस पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इस वजह से अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। राज्य प्रशासन, 25 जिलों में 543 राहत शिविरों पर नजर बनाए हुए हैं। इन 25 जिलों में कुल 3,45,500 लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में 70 सड़कें बंद
हिमाचल में शिमला-किन्नौर राष्ट्रीय राजमार्ग-5 समेत 70 सड़कों पर भूस्खलन होने से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। बिजली के 84 ट्रांसफॉर्मर और 51 जलापूर्ति योजनाएं ठप हो गईं। राज्य के विभिन्न इलाकों में रविवार शाम से ही मूसलाधार बारिश हुई है। वहीं, जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में श्रीनगर को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाले वैकल्पिक मार्ग मुगल रोड पर भारी भूस्खलन से यातायात रुक गया। अधिकारियों ने बताया कि सूरनकोट इलाके में पनार पुल के पास भूस्खलन हुआ। मलबे को हटाने का काम तेजी से चल रहा है।

विज्ञापन

असम में अब तक 84 की मौत  
असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। 28 जिलों में 23 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बाढ़, बारिश और बिजली गिरने से अब तक 84 लोगों की मौत हो चुकी है। बिहार में वज्रपात का कहर जारी : बिहार के सात जिलों में वज्रपात से 12 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में बीते 10 दिनों में बिजली गिरने से 40 लोगों की जान जा चुकी है। 22 की मौत पिछले 48 घंटे में हुई है।

उत्तराखंड में जनजीवन अस्तव्यस्त, चारधाम यात्रा शुरु
उत्तराखंड के चंपावत और उधम सिंह नगर जिले में लगातार बारिश से नदियों में उफान आने से कई गांवों में पानी भर गया है। भूस्खलन के चलते 325 सड़कें बंद हो गई है। हालांकि, गढ़वाल मंडल में मौसम में कुछ सुधार होने के बाद सोमवार को चारधाम यात्रा फिर शुरू हो गई। भारी बारिश के अलर्ट के बीच रविवार को यात्रा रोक दी गई थी।

 भारी बारिश के कारण मुंबई सहित कई जगहों पर स्कूल-कॉलेज बंद 
 महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मंगलवार को मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। मुंबई, ठाणे, पुणे, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग सहित कई जगहों पर बारिश की वजह से मंगलवार को स्कूल कॉलेजों में छुट्टी की गई है। 
अधिकारियों ने बताया कि यह निर्णय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के साथ-साथ जूनियर और सीनियर कॉलेजों पर भी लागू होता है। उन्होंने कहा कि बृहन्मुंबई नगर निगम, टीएमसी और पनवेल और नवी मुंबई जैसे नागरिक निकायों ने बंद के संबंध में अधिसूचनाएं जारी की गई हैं।

राजधानी में हल्की बूंदा बांदी होने से अधिकतम तापमान चार डिग्री गिर गया है। लोगों को उमस भरी गर्मी से फौरी राहत मिली है। इससे मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को भी हल्की बारिश हो सकती है। इसके लिए हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इससे अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
 

असम में हालात में धीरे-धीरे हो रहा सुधार
असम में बाढ़ के हालातों में धीरे धीरे सुधार हो रहा है। इसके बाद भी सोमवार को छह लोगों की मौत हो गई। अभी भी असम के 27 जिलों में बाढ़ से करीब 19 लाख से लोग प्रभावित हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के अनुसार धुबरी जिले के बिलासीपाड़ा और अगामोनी क्षेत्रों में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। उधर, गोलपाड़ा के बालीजन, गोलाघाट के बोकाखाट, शिवसागर के देमो और गोलाघाट के डेकियाजुली क्षेत्र में एक-एक व्यक्ति बाढ़ के बहाव में बह गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed