फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Updates North East Southern India Flood Havoc IMD Rainfall prediction news in Hindi

मौसम: झमाझम बारिश ने उमस से दिलाई राहत, आठ राज्यों में आज रेड-ऑरेंज अलर्ट; असम में सात और लोगों की मौत

Sun, 14 Jul 2024 06:33 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी
अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 14 Jul 2024 06:33 AM IST
सार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों के साथ ही उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में शनिवार को बारिश हुई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन सड़कों और आवासीय इलाकों में पानी भरने से दुश्वारियों का सामना भी करना पड़ा। हालांकि, पिछले कई दिनों से बाढ़ की मार झेल रहे असम को अब कुछ राहत मिलती नजर आ रही है और कई जिलों में बाढ़ का पानी कम हो रहा है।

विज्ञापन
Weather Updates North East Southern India Flood Havoc IMD Rainfall prediction news in Hindi
मौसम अपडेट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दक्षिण पश्चिम मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। पूरब से लेकर पश्चिम और उत्तर से लेकर दक्षिण तक देश के सभी क्षेत्रों में झमाझम बरसात हो रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों के साथ ही उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में शनिवार को बारिश हुई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन सड़कों और आवासीय इलाकों में पानी भरने से दुश्वारियों का सामना भी करना पड़ा। हालांकि, पिछले कई दिनों से बाढ़ की मार झेल रहे असम को अब कुछ राहत मिलती नजर आ रही है और कई जिलों में बाढ़ का पानी कम हो रहा है, लेकिन मुंबई और सुदूर दक्षिण के राज्य केरल में बारिश कहर बरपा रही है। मौसम विभाग ने रविवार को आठ राज्यों में भारी बारिश को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत सभी राज्यों और चार केंद्रशासित प्रदेशों में अगले पांच दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर भारी से लेकर बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है।

विज्ञापन


विज्ञापन


भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बीते 24 घंटे के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू, पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान, अरुणाचल, उप- हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी वर्षा हुई। इस दौराान छत्तीसगढ़, गुजरात क्षेत्र, तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश में अत्यधिक वर्षा दर्ज की गई। वहीं, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल के गंगा किनारे वाले क्षेत्र, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई। दिल्ली- एनसीआर के कुछ इलाकों में मध्यम वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग ने केरल के तीन जिलों कोझीकोड़, कन्नूर और कासरगोड़ में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज और अन्य जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




असम में बाढ़ से 8.4 लाख पीड़ित
असम में बाढ़ की स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है, लेकिन अभी भी 20 जिलों में 8.4 लाख लोग पीड़ित हैं। पहले 30 जिलों में 24 लाख से अधिक लोग बाढ़ की चपेट में थे। राज्य में बाढ़ जनित घटनाओं में सात और लोगों की जान चली गई है। इनमें से पांच लोगों की मौत गोलपाड़ा जिले में उफनती नदी में नाव पलटने से हुई। इनको मिलाकर बाढ़ की वजह से राज्य में अब तक 90 लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ प्रभावित जिलों में 316 राहत शिविरों और वितरण केंद्रों में 2.95 लाख से अधिक लोग शरण ले रहे हैं। काजीरंगा नेशनल पार्क में बाढ़ के चलते 180 जंगली जानवरों की मौत हो चुकी है, जिनमें 10 गैंडे भी शामिल हैं।



हिमाचल में 12 सड़कें बंद
हिमाचल प्रदेश में बारिश से जगह-जगह भूस्खलन हुआ और 12 सड़कों को यातायात के लिए बंद करना पड़ा। धर्मशाला, कांगड़ा, मनाली और शिमला समेत राज्य के कई हिस्सों में शुक्रवार की शाम से ही रुक-रुक कर मूसलाधार बारिश होती रही। इस दौरान बैजनाथ में सबसे अधिक 32 एमएम वर्षा दर्ज की गई। 16 और 17 जुलाई को राज्य के ज्यादातर भागों में आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।



चेतावनी के बीच मायानगरी में भारी बारिश
भारी बारिश के चलते मुंबई के अंधेरी पूर्व इलाके में शनिवार तड़के चाल का एक हिस्सा गिर गया। घर के अंदर 12 लोग सोए हुए थे, लेकिन गनीमत रही कि जानमाल का नुकसान नहीं हुआ और सभी लोग सुरक्षित बच गए। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि इस चाल का निर्माण 1960 में हुआ था। मुंबई में बीते 24 घंटे में 61.69 एमएम वर्षा हुई है। आईएमडी ने पहले ही भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की थी।



इन राज्यों में 17 तक मूसलाधार बरसात
आईएमडी ने अगले पांच दिन के दौरान उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी दी है। इस दौरान हिमाचल प्रदेसप उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर छिटपुट वर्षा हो सकती है। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिम राजस्थान में भी बारिश होने की संभावना है। 16 जुलाई तक कोंकण और गोवा के साथ ही महाराष्ट्र के मध्य घाट क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। पूर्वोत्तर के सभी राज्यों और तटीय से लेकर आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, विहार, झारखंड और ओडिशा में भी कहीं हल्की तो कहीं मूसलाधार बारिश हो सकती है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, गुजरात क्षेत्र, पुडुचेरी और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी मेघ के बरसने की पूरी संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed