फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather updates imd issues red alert kerala onoctober five

मौसम अपडेट: केरल में रेड और कर्नाटक-तमिलनाडु में ऑरेंज अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

Tue, 05 Oct 2021 08:06 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Tue, 05 Oct 2021 08:06 AM IST
सार

 मौसम विभाग का कहना है कि , मंगलवार को देश के दक्षिणी राज्य केरल में भारी बारिश का अनुमान है। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पश्चिम में चक्रवाती गतिविधियों के कारण पानी गिरने की आशंका है। 

विज्ञापन
Weather updates imd issues red alert kerala onoctober five
बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज दक्षिण भारत में बादल के जमकर बरसने की संभावना है।  अगले दो चार घंटों में बारिश शुरू होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने  तमिलनाडु से सटा बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पश्चिम में चक्रवाती गतिविधियों के कारण बारिश होने की संभावना जताई है। इसे देखते हुए केरल में तो रेड अलर्ट जारी है ही तमिलनाडु और कर्नाटक में भी ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। 

विज्ञापन


केरल में बारिश के आसार
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को देश के दक्षिणी राज्य केरल में भारी बारिश का अनुमान है। इसके मद्देनजर वहां रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने केरल के पर्वतीय जिला इडुक्की  में मंगलवार को रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं पठनमथीट्टा  कोट्टायम , पलक्कड  और मलप्पुरम ( जिले में भी भारी बारिश की संभावना को देखते हुए आरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभवना
मौसम विभाग ने आज सुबह ट्वीट कर कहा है, हरियाणा के 'यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, बरवाला, जिंद, हिसार, हंसी, सहारनपुर, रामपुर, संभाल, चंदौसी में भी आ बारिश लोगों को राहत दिला पाती है। वहीं, भातीय मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली एनसीआर में भी इस बारिश काअसर पड़ सकता है। ' भारतीय मौसम विभाग ने अपने बुलेटिन में कहा है कि मंगलवार को तो बारिश होगी ही एक दो इलाकों में बुधवार को भी बारिश होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार-झारखंड में बारिश बनी मुसीबत
बिहार-झारखंड में भी बारिश होने की संभावना है। पटना, नालंदा, नवादा, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, दरभंगा, कटिहार, पूर्णिया समेत कई जिलों में भारी बारिश से बाढ़ जाने हालात बने हुए हैं। पिछले दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नालंदा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों से तत्काल प्रभाव से हर संभव मदद करने की अपील की। झारखंड में भी कई दिनों से बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त है। बारिश के कारण लोगों को घरों से निकलना भी दूभर हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed