{"_id":"638c8528e5f63c163d0dfa69","slug":"weather-updates-imd-heavy-rain-winter-alert-across-country-with-all-states-tamil-nadu-puducherry-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Updates: तमिलनाडु-पुडुचेरी में भारी बारिश की आशंका, मौसम विभाग का अलर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Weather Updates: तमिलनाडु-पुडुचेरी में भारी बारिश की आशंका, मौसम विभाग का अलर्ट
Sun, 04 Dec 2022 05:18 PM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गुलाम अहमद
Updated Sun, 04 Dec 2022 05:18 PM IST
सार
मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपरी क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है और यह पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ सकता है और 7 दिसंबर की सुबह तक दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर दबाव में केंद्रित हो सकता है।
विज्ञापन
पुडुचेरी में बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव
- फोटो : ANI
विस्तार
दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और दक्षिण अंडमान सागर के ऊपरी क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना को देखते हुए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, 8 दिसंबर को तमिलनाडु के विल्लुपुरम, कुड्डालोर, माइलादुथुराई, तंजावुर, तिरुवरूर, नागपट्टिनम और पुदुक्कोट्टई जिलों तथा पुडुचेरी व कराईकल में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
आईएमडी के मुताबिक, 5 दिसंबर को दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपरी क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है और यह चक्रवात के रूप में पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ सकता है और 7 दिसंबर की सुबह तक यह दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक पहुंच सकता है। इसके प्रभाव के चलते तमिलनाडु और पुडुचेरी के 7 जिलों में 8 दिसंबर को भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक कम दबाव के क्षेत्र के कारण 5 दिसंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं, रविवार को पुडुचेरी के विभिन्न इलाकों में तेज बारिश हुई, जिसके कारण सड़कों पर जलभराव देखने को मिला।

#WATCH पुडुचेरी में भारी बारिश के कारण सड़कों पर भारी जलभराव देखा गया। pic.twitter.com/O4borV95XS
विज्ञापन विज्ञापन— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 4, 2022