{"_id":"6163a1b68ebc3edfc65e02e6","slug":"weather-updates-heavy-rainfall-in-many-states-due-to-bay-of-bengal-cyclon-imd-prediction","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: चक्रवाती तूफान 'जवाद' के चलते अचानक बदलेगा मौसम, अगले 24 घंटे में इन राज्यों में तेज बारिश के आसार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Weather Update: चक्रवाती तूफान 'जवाद' के चलते अचानक बदलेगा मौसम, अगले 24 घंटे में इन राज्यों में तेज बारिश के आसार
Mon, 11 Oct 2021 07:24 PM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Mon, 11 Oct 2021 07:24 PM IST
सार
उत्तर भारत समेत देश के अधिकतर हिस्सों से मानसून विदाई की ओर है, लेकिन कुछ राज्यों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की आशंका है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 11 और 12 अक्तूबर को जोरदार बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
मौसम।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर भारत में अचानक से मौसम करवट ले सकता है। तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना बन रही है। मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का दबाव बन रहा है। चक्रवाती तूफान का नाम 'जवाद' है । इसका असर ओडिशा, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र पर पड़ेगा। दिल्ली एनसीआर, हरियाणा और पंजाब भी इससे प्रभावित हो सकते हैं।
विज्ञापन
तूफान की वजह से अचानक तेज बारिश और आंधी चलने की संभावना है, इसकी तीव्रता काफी ज्यादा होगी, जिससे पेड़ और जर्जर मकानों को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी है। उत्तर भारत समेत देश के अधिकतर हिस्सों से मानसून का समापन हो रहा है, लेकिन कुछ राज्यों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की आशंका है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 11 और 12 अक्तूबर को जोरदार बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
यहां पर मध्यम से तेज बरसात होने के हैं आसार
12 अक्तूबर तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, लक्षद्वीप, कर्नाटक और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, केरल और ओडिशा के साथ गुजरात के कुछ हिस्सों में भी बरसात होने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
इन राज्यों में 17 अक्तूबर तक बारिश की आशंका
मौसम विभाग के अनुसार, जवाद तूफान ओडिशा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र से होकर गुजरेगा। इस दौरान आसमान में काले बादल छाए रहेंगे और तेज हवा चलने की संभावना बनी रहेगी। 17 से 18 अक्तूबर तक इस तूफान के चलते राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, एनसीआर और उत्तर प्रदेश तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा।