फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   weather updates, heavy rain at many places in Bengal, Maharashtra

मानसून : बंगाल, महाराष्ट्र में कई जगहों पर भारी बारिश, जनजीवन प्रभावित

Fri, 18 Jun 2021 04:06 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, कोलकाता/मुंबई।
एजेंसी, कोलकाता/मुंबई। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 18 Jun 2021 04:06 AM IST
सार

दक्षिण बंगाल के कई हिस्सों में भीषण बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए। लोगों की गाड़ियां पानी में फंस गईं। कोलकाता में बीते 24 घंटे में 144 एमएम बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
weather updates, heavy rain at many places in Bengal, Maharashtra
भारी बारिश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दक्षिण पश्चिम मानसून से बंगाल और महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को भीषण बारिश हुई। जगह जगह पर पानी भर जाने से यातायात समेत जनजीवन प्रभावित हुआ। कोलकाता में कई जगह पंप लगा कर सड़कों में भरा हुआ पानी निकाला गया। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का अनुमान लगाया है। 

विज्ञापन


प्रशासन ने पानी निकालने के लिए सभी उपक्रम अपनाए हैं ताकि जल्द से जल्द लोगों को राहत पहुंचाई जा सके। निचले इलाकों में पानी में फंसे लोगों को खाने के पैकेट भी पहुंचाए गए। इसी तरह दक्षिण 24 परगना में 178.6 एमएम बारिश दर्ज हुई। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र के रायगढ़ में 66 व अलीबाग में 104 एमएम बारिश
मानसून पूरे महाराष्ट्र में सक्रिय हो गया है और बृहस्पतिवार को अधिकतर हिस्सों में भारी बारिश हुई। इस दौरान रायगढ़ में 66.3 एमएम और अलीबाग में 104 एमएम बारिश हुई। रायगढ़ में जून में अब तक 208 एमएम औसत बारिश दर्ज हुई है जो कि पिछले साल की तुलना में अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर भारत में 27 जून तक होगी मानसून की बारिश
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उत्तर भारत के राज्यों को बारिश के लिए अभी और इंतजार करना होगा। भारत के मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि मानसून के राजस्थान, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा और दिल्ली की तरफ बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल नहीं हैं। यह जानकारी देते हुए बृहस्पतिवार को विभाग ने कहा कि बहरहाल गुजरात और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से में आगामी दो-तीन दिनों में इसकी धीमी प्रगति होगी।

मानसून की उत्तरी सीमा दीव, सूरत, नंदरबार, भोपाल, नौगोंग, हमीरपुर, बाराबंकी, बरेली, सहारनपुर, अंबाला और अमृतसर से गुजर रही है। आईएमडी ने पूर्वानुमान में कहा कि मानसून के राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली पहुंचने के लिए वायुमंडलीय स्थिति अनुकूल नहीं है।


मौसम विभाग ने पहले पूर्वानुमान जताया था कि मानसून 12 दिन पहले ही 15 जून तक दिल्ली पहुंच जाएगा। मानसून सामान्य तौर पर 27 जून तक दिल्ली पहुंचता है और आठ जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed