फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Updates, Heatwave conditions next three days in Odisha rains in many areas of Mumbai

Weather Updates: ओडिशा में तीन दिन लू बरसाएगी कहर, मुंबई के कई इलाकों में बारिश बनी आफत, कई जगह अलर्ट जारी

Mon, 12 Jun 2023 01:23 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 12 Jun 2023 01:23 AM IST
सार

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को कहा कि ओडिशा में अगले तीन दिनों तक गर्म मौसम और लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

विज्ञापन
Weather Updates, Heatwave conditions next three days in Odisha rains in many areas of Mumbai
देश के कई हिस्सों में बारिश , कई हिस्सों में लू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश में मानसून ने केरल के रास्ते अपनी दस्तक दे दी है। केरल के कुछ इलाकों में काफी बारिश देखी गई है। वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को कहा कि ओडिशा में अगले तीन दिनों तक गर्म मौसम और लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है और राज्य के कई स्थानों पर तापमान सामान्य से 4-6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहेगा। वहीं मुंबई के कई इलाकों में बारिश हुई है जिसको लेकर सड़कों पर पानी भर गया है।

विज्ञापन

 

आईएमडी के वैज्ञानिक उमाशंकर दास ने एएनआई से बात की, उन्होंने कहा कि हम अगले तीन दिनों तक गर्म मौसम की स्थिति और गर्मी की लहर की स्थिति जारी रहने की उम्मीद कर रहे हैं। इसके अलावा, ओडिशा में कई जगहों पर सामान्य तापमान 4-6 डिग्री से ऊपर रहेगा। आईएमडी के वैज्ञानिक दास ने आगे बताया कि इस संबंध में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमने ऑरेंज चेतावनी जारी की है। यह स्थिति 13 जून तक जारी रहेगी। हम उम्मीद कर रहे हैं कि बाद में तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी। इसलिए, विभिन्न जिलों में लू की स्थिति अब और नहीं बनेगी। देश के कई हिस्से भीषण गर्मी की स्थिति से जूझ रहे हैं।  

आईएमडी के वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा कि भारत में हीटवेव की स्थिति के बारे में बात करें तो वर्तमान में मुख्य हीट वेव जोन पूर्वी भारत है। बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में लू की स्थिति बनी हुई है। इसके लिए आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना भी लू के प्रभाव में आ रहे हैं।

महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बारिश हुई
मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई हिस्सों में रविवार रात बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। विभाग ने बताया कि मुंबई के साथ-साथ राज्य के तटीय इलाकों में भी तेज हवाएं चलीं। उन्होंने बताया कि चक्रवात ‘बिपारजॉय’ की तीव्रता बढ़ गई है, जिससे राज्य के पश्चिमी हिस्सों में बारिश हुई। एक निकाय अधिकारी ने बताया कि मुंबई के कुछ हिस्सों मे तेज हवाओं के कारण कुछ पेड़ गिर गए।

मरीन ड्राइव पर आया हाई टाइड
मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के पास मरीन ड्राइव पर हाई टाइड आया। इस दौरान वहां काफी लोग मौजूद थे। आईएमडी के अनुसार, ठाणे, रायगढ़, मुंबई और पालघर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर 45-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
 

गुजरात में चक्रवात का अलर्ट जारी 
एक तरफ देश के कई हिस्सों में लू चलने की संभावना है जिसको लेकर आईएमडी ने अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं  भारतीय मौसम विभाग ने रविवार को गुजरात में सौराष्ट्र और कच्छ तट के लिए चक्रवात की चेतावनी जारी की है। इसकी जानकारी आईएमडी ने ट्वीट कर दी। इसको लेकर गुजरात में आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed