फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   weather updates cold intensive snowfall air pollution delhi ncr flights and other news in hindi

मौसम: पहाड़ों से मैदान तक छाया घना कोहरा, उत्तर भारत के कई शहरों में शीतलहर; कई जगह 50 मीटर से भी कम दृश्यता

Thu, 25 Dec 2025 05:17 AM IST
निर्मल कांत अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 25 Dec 2025 05:17 AM IST
सार

Weather: उत्तर भारत के कई राज्यों में घना कोहरा और शीतलहर जारी है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो रहा है। आईएमडी ने कई राज्यों में घने कोहरे को लेकर ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। जानिए किस शहर में कैसा रहेगा मौसम

विज्ञापन
weather updates cold intensive snowfall air pollution delhi ncr flights and other news in hindi
पहाड़ों पर बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

जम्मू से लेकर उत्तराखंड और दिल्ली से उत्तर प्रदेश के कई शहरों तक रात और सुबह के समय घने कोहरे का प्रकोप बना हुआ है। घने कोहरे के कारण कई स्थानों पर दृश्यता 50 मीटर से भी कम रह जा रही है, जिसके चलते सड़क से लेकर रेल और हवाई यातायात भी प्रभावित हो रहा है। हिमाचल प्रदेश में कुछ इलाकों में अत्यधिक घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल स्टेशन ऊंटी में पारा शून्य से एक डिग्री नीचे चला गया है।
विज्ञापन


भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार, 31 दिसंबर तक उत्तर और मध्य और पूर्वी भारत के कुछ स्थानों को घने कोहरे से राहत भी नहीं मिलने वाली है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में 31 दिसंबर तक रात और सुबह के समय बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 29 दिसंबर तक, जम्मू संभाग के कुछ इलाकों में 27 दिसंबर तक और बिहार, ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत के कुछ इलाकों में 29 दिसंबर तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और पूर्वी मध्य प्रदेश में 26 दिसंबर तक घने कोहरे का प्रकोप देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Akash-NG: भारत को मिली शक्तिशाली मिसाइल आकाश-एनजी, 60 किमी मारक क्षमता, 96% स्वदेशी सामग्री से निर्मित

कश्मीर में ठंड का प्रकोप कुछ कम हुआ, श्रीनगर में पारा 3 डिग्री पर
पंजाब और हरियाणा के उलट कश्मीर में ठंड का प्रकोप कुछ कम हुआ है। कश्मीर घाटी के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से ऊपर दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में हुई बर्फबारी और बारिश के बाद आसमान में बादल छाए रहने के कारण कश्मीर में ठंड कम हुई और अधिकांश स्थानों पर रात का तापमान बढ़ गया है।

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम पर्यटन स्थल और उत्तर में स्थित प्रसिद्ध स्कीइंग रिसॉर्ट गुलमर्ग को छोड़कर ज्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान हिमांग बिंदु से ऊपर रहा। श्रीनगर में मंगलवार की रात न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, एक दिन पहले की रात यह 2.7 डिग्री था। घाटी के अन्य स्थानों में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया, जो 1.8 से 5.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

हिमाचल में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी
आईएमडी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के भाखरा बांध के आसपास के कुछ इलाकों में अगले चार दिनों तक बहुत घने कोहरे की संभावना है। इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उना, हमीरपुर और फतेहपुर जिलों में कुछ जगहों पर घने कोहरे को लेक यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर जिले के कई इलाकों में भी घना कोहरा पड़ने की संभावना है। आईएमडी ने इन जिलों के लिए भी यलो अलर्ट जारी किया है।

5.3 डिग्री पर ठिठुरा गुरदासपुर
पंजाब और हरियाणा में भीषण ठंड पड़ रही है। बुधवार को पंजाब के गुरदासपुर में सबसे कम 5.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। फरीदकोट में भी भीषण ठंड पड़ी, जहां न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 9.4 डिग्री पर पारा रहा। हरियाणा में नारनौल सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां पारा गिरकर 5.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। भिवानी में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 7.2 डिग्री और सिरसा में 8 डिग्री दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में पारा 10.2 डिग्री रहा।


ये भी पढ़ें: बीएमआईसी प्रोजेक्ट विवाद: 'मुझे क्यों कानूनी मसले में उलझाया...', पूर्व पीएम देवगौड़ा का सिद्धारमैया पर हमला

कश्मीर में ठंड का प्रकोप कुछ कम हुआ, श्रीनगर में पारा 3 डिग्री पर
पंजाब और हरियाणा के उलट कश्मीर में ठंड का प्रकोप कुछ कम हुआ है। कश्मीर घाटी के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से ऊपर दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में हुई बर्फबारी और बारिश के बाद आसमान में बादल छाए रहने के कारण कश्मीर में ठंड कम हुई और अधिकांश स्थानों पर रात का तापमान बढ़ गया है।

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम पर्यटन स्थल और उत्तर में स्थित प्रसिद्ध स्कीइंग रिसॉर्ट गुलमर्ग को छोड़कर ज्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान हिमांग बिंदु से ऊपर रहा। श्रीनगर में मंगलवार की रात न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, एक दिन पहले की रात यह 2.7 डिग्री था। घाटी के अन्य स्थानों में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया, जो 1.8 से 5.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed