{"_id":"66dc61850c84bc0f770f09a3","slug":"weather-updates-29-dead-in-telangana-due-to-heavy-rains-floods-rain-alert-in-odisha-2024-09-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather Updates: आंध्र-ओडिशा सहित कई राज्यों में 10 तक भारी बारिश के आसार; तेलंगाना में अब तक 29 की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Weather Updates: आंध्र-ओडिशा सहित कई राज्यों में 10 तक भारी बारिश के आसार; तेलंगाना में अब तक 29 की मौत
Sat, 07 Sep 2024 07:52 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Sat, 07 Sep 2024 07:52 PM IST
सार
देश के कई राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है। वहीं बारिश से जुड़ी घटनाओं के कारण जान-माल की हानि भी हुई है। इधर मौसम विभाग ने देश के कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।
विज्ञापन
देश के कई राज्यों में मौसम का कहर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तेलंगाना में हाल ही में हुई भारी बारिश और बाढ़ में 29 लोगों की मौत हो गई है। राज्य की मुख्य सचिव शांति कुमारी के अनुसार 31 अगस्त से 3 सितंबर के बीच दर्ज की गई बारिश के आधार पर राज्य के 33 में से 29 जिलों को बाढ़ प्रभावित घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित जिलों को राहत कार्य चलाने के लिए तीन-तीन करोड़ रुपये जारी किए जा रहे हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के परिजनों को अनुग्रह राशि दी जाएगी और जिला कलेक्टरों से जान गंवाने वाले 29 लोगों का ब्योरा भेजने को कहा गया है। वहीं आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी राहत और पुनर्वास उपायों पर विचार-विमर्श के लिए सोमवार को बैठक करेंगे। राज्य सरकार ने प्रारंभिक अनुमान के अनुसार बारिश और बाढ़ से 5,438 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
ओडिशा के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने ओडिशा के हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र रविवार को दबाव में तब्दील हो सकता है, जिससे ओडिशा में अगले चार दिनों तक बारिश होने की संभावना है। मौसम बुलेटिन में कहा गया है कि यह सिस्टम अब उत्तर-पश्चिम और उससे सटे मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक सुस्पष्ट कम दबाव वाले क्षेत्र के रूप में स्थित है। आईएमडी ने कहा, इसके लगभग उत्तर की ओर बढ़ने और 8 सितंबर को उत्तर ओडिशा-गंगा के तटीय पश्चिम बंगाल के तट पर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर दबाव में तब्दील होने की संभावना है। इसके बाद, अगले तीन दिनों के दौरान इसके गंगा के तटीय पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा, झारखंड और उससे सटे उत्तरी छत्तीसगढ़ में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।
कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने कहा कि पिछले 24 घंटों में राज्य में भारी बारिश हुई है, जिसमें बौड जिले के खैरमल में सबसे अधिक 81 मिमी बारिश हुई, इसके बाद गजपति के गोसानी में 79 मिमी बारिश हुई। बुलेटिन में कहा गया है कि अगले 24 घंटों के दौरान पुरी, खुर्दा, नयागढ़, कंधमाल, गंजम, गजपति, रायगढ़, कालाहांडी, नबरंगपुर, कोरापुट और मलकानगिरी में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश (7 सेमी से 11 सेमी) होने की संभावना है। मौसम कार्यालय ने रविवार को गंजम, गजपति, रायगढ़, मलकानगिरी और कोरापुट जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट भी जारी की है। रविवार को केंद्रपाड़ा, खुर्दा, पुरी, जगतसिंहपुर, कटक, नयागढ़, कंधमाल, कालाहांडी और नबरंगपुर जिलों के एक या दो स्थानों के लिए भारी बारिश के लिए 'येलो' अलर्ट भी जारी की गई है। जबकि मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे इस अवधि के दौरान ओडिशा तट, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के समुद्र में न जाएं।

अजमेर जिले में भारी बारिश से हाल बेहाल
राजस्थान के अजमेर जिले में लगातार भारी बारिश के कारण पुष्कर झील के 52 घाट पानी से भर गए हैं।
#WATCH | Due to incessant heavy rain in Rajasthan's Ajmer, 52 ghats of Pushkar Lake are inundated with water. pic.twitter.com/h6YWO4rnWu
— ANI (@ANI) September 7, 2024
दिल्ली में मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी
राजधानी दिल्ली में शाम के वक्त तेज हवा चलने के साथ बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं बारिश के कारण राजधानी में अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे आ गया। जबकि मौसम विभाग ने आज के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। साथ ही, हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान है। इससे अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र
आईएमडी ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसके धीरे-धीरे उत्तर दिशा की तरफ बढ़ने और गहरे दबाव में बदलने की संभावना है। इसके प्रभाव से पश्चिम बंगाल के गंगा किनारे वाले क्षेत्र, उत्तरी ओडिशा, झारखंड और निकटवर्ती उत्तरी छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। ओडिशा में कुछ जगहों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है, जिसके 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है।

छत्तीसगढ़- सुकमा में उफान पर नदी-नाले
वहीं छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में भारी बारिश के कारण नदियां और नाले उफान पर हैं, जिससे दर्जनों गांव मुख्य इलाकों से कट गये हैं। इससे आम लोगों को आवश्यक सामान हासिल करने और जिला मुख्यालय तक पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में तैनात सुरक्षाकर्मी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं और मानवीय सहायता भी प्रदान कर रहे हैं। सुरक्षाकर्मी बाढ़ में फंसे लोगों को भी निकाल रहे हैं।

राजस्थान- जयपुर में घरों में घुसा पानी
राजस्थान में राजधानी जयपुर, अजमेर, दौसा, टोंक, सवाई माधोपुर, करौली और नागौर जिलों में भारी बारिश हुई है, जिससे आम जनजवीन अस्त-व्यस्त हो गया है। जयपुर में जगह-जगह जलभराव हो गया है। सड़कों पर लोगों को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है। अजमेर में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है और लोगों के घरों में पानी घुस गया है। दो दिन के लिए सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। बांसवाड़ा के लोहारिया में सर्वाधिक 169 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने 8 और 9 सितंबर को कोटा, अजमेर, जयपुर संभाग के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

आंध्र के नौ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
भारी बारिश और बाढ़ से बदहाल आंध्र प्रदेश को अभी राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही। मौसम विभाग ने एलुरु, अल्लूरी सीताराम राजू (एएसआर), पार्वतीपुरम मान्यम, श्रीकाकुलम, विजयनगरम, पश्चिम गोदावरी, पूर्वी गोदावरी, एनटीआर और कृष्णा जिलों में अगले दो दिन भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कुछ स्थानों पर अत्यधिक वर्षा की भी संभावना जताई है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन