Weather Update: इन नौ राज्यों में बारिश की संभावना, जानें आज कहां-कहां गरजेंगे बदरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले पांच सालों में इस साल जुलाई के महीने में सबसे कम बारिश हुई है। इस कारण शनिवार से शुरू हो रहे अगस्त महीने से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। जून और जुलाई के महीने में ज्यादातर राज्यों में औसत से कम बारिश हुई है। इस बार मानसून के सामान्य रहने की आशंका है लेकिन अभी तक मानसून नियमित नहीं रहा है।
एक तरफ जहां बाढ़ ने बिहार में हाहाकार मचा रखा है वहीं अन्य राज्य बारिश को तरस रहे हैं। हालांकि मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि एक अगस्त को देश के नौ राज्यों के 160 शहरों में हल्की से तेज बारिश हो सकती है। यहां पढ़ें किन-किन शहरों में आज बारिश हो सकता है
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, हरदोई, जालौन, जौनपुर, झाँसी, कन्नौज, कानपुर, कौशांबी, ललितपुर, हल्दीपुर, मथुरा, मऊ, रायबरेली, सीतापुर, आगरा, प्रयागराज, अमेठी, औरैया, आजमगढ़, बहराइच, बलिया, बांदा, बारा बांकी, बस्ती, देवरिया, इटावा, फैजाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद आदि शहरों में बिजली चमकने के साथ तेज बारिश हो सकती है।
हरियाणा
हरियाणा के फरीदाबाद, गुरुग्राम, मेवात, पलवल और रेवाड़ी जिलों में तेज हवाएं चलेंगी और हल्की से मध्यम बारिश होगी।
यह भी पढ़ें- बिहार में बाढ़ की स्थिति विकट, 45 लाख से अधिक लोग प्रभावित
राजस्थान
राजस्थान के अजमेर, अलवर, बारां, बाड़मेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, जयपुर, जालोर, जोधपुर, करौली, कोटा, पालोटा, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर आदि जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश के अनूपपुर, भिंड, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, दतिया, डिंडोरी, गुना, ग्वालियर, जबलपुर, कटनी, मंडला, मुरैना, पन्ना, रीवा, सागर, सतना, सिवनी, शहडोल, शिवपुरी, सीधी में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के कोरिया, महासमुंद, मुंगेली, नारायणपुर, रायगढ़, रायपुर, राजनांदगांव, सुकमा, सूरजपुर, सरगुजा, उत्तर बस्तर कांकेर, बालोद, बलौदा बाजार, बलरामपुर, बस्तर, बेमेतरा, बीजापुर, बिलासपुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, जशपुर, कबीरधाम, कोंडागांव, कंदरागढ़ में तेज बारिश होने की आशंका है।
झारखंड
झारखंड के बोकारो, चतरा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, गुमला, हजारीबाग, जामताड़ा, रांची, साहिबगंज, सिमडेगा, खुंटी, कोडरमा, लातेहार, पलामू, सिंघम, रामबहुम में बिजली गिरने की घटनाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं।
महाराष्ट्र
महाराष्ट्र के अहमदनगर, अकोला, अमरावती, औरंगाबाद, बीड, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर, धुले, गोंदिया, जलगांव, जालौन, ललित, नागपुर, नासिक, उस्मानाबाद, परभणी और वर्धा में तेज बारिश होने की संभावना है।
कर्नाटक और गोवा
कर्नाटक के बागलकोट, बेलगाम, बेल्लारी, बीदर, चित्रदुर्ग, दावणगेरे, धारवाड़, गडग, हसन, हावेरी, कलबुर्गी, कोडिया, मांड्या, शिमोगा, तुमकुर, उडुपी में गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है।