फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update Today IMD Monsoon Alert In Delhi NCR Madhya Pradesh Bihar UP Mausam Ki Jankari News In Hindi

Weather Update Today: दिल्ली वालों को मानसून से पहले झेलना होगा गर्मी का टॉर्चर, जानें किन राज्यों में आज से होगी झमाझम बारिश 

Fri, 24 Jun 2022 08:08 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 24 Jun 2022 08:08 AM IST
सार

दिल्ली वालों के मुकाबले यूपी को मानसून के लिए थोड़ा ज्यादा इंतजार करना होगा। यहां 28 जून तक बारिश न होने की संभावना जताई गई है। वहीं दिल्ली में 27 जून को मानसून के दस्तक देने की प्रबल संभावनाएं हैं। 

विज्ञापन
Weather Update Today IMD Monsoon Alert In Delhi NCR Madhya Pradesh Bihar UP Mausam Ki Jankari News In Hindi
मानसून - फोटो : amar ujala

विस्तार

बीते कुछ दिनों से राहत भरे मौसम के बाद दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश में गर्मी का टॉर्चर शुरू होने वाला है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, दिल्ली में मानसून की दस्तक से पहले पारा फिर से चढ़ेगा। हालांकि, लोगों को मानसून के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 27 जून को मानसून पहुंचेगा। इसके बाद कुछ दिनों तक झमाझम बारिश की संभावना बनी हुई है। हालांकि, बारिश से पहले 24 जून यानी आज से गर्मी का सितम भी झेलना होगा।

विज्ञापन


मौसम विभाग की ताजा अपडेट के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम साफ रहने वाला है। इस कारण यहां लोगों को गर्मी झेलनी पड़ेगी। आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तो अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक पहुंच सकता है। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में कब आएगा मानसून 
दिल्ली वालों के मुकाबले यूपी को मानसून के लिए थोड़ा ज्यादा इंतजार करना होगा। यहां 28 जून तक बारिश न होने की संभावना जताई गई है। हालांकि, 29 जून के बाद मानसून की जोरदार दस्तक होगी। इसके चलते अगले 10 दिनों तक यूपी के सोनभद्र, मिर्जापुर, वाराणसी, गोरखपुर समेत तमाम जिलों में जमकर बारिश होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन राज्यों में भी होगी बारिश 
मौसम विभाग के मुताबिक, देश के पूर्वी हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की बारिश के बाद अब पश्चिमी इलाकों में बारिश होने की पूरी संभावना है। पूर्वानुमान के मुताबिक, कर्नाटक, कोंकण, गोवा, केरल, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी में भारी बारिश की संभावना है। 

बिहार में थमा हुआ है मानसून
मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के कई जिलों में मानसून की दस्तक हो गई है। हालांकि, मानसून फिलहाल यहीं थमा हुआ है। इस कारण बिहार के कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं, यहां के लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 25 जून से मानसून बिहार से आगे बढ़ना शुरू होगा। 


अन्य राज्यों का क्या है हाल 
मध्य प्रदेश के भोपाल में आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक जा सकता है। यहां गरज के साथ बारिश के भी आसार हैं। इसके अलावा गुजरात के अहमदाबाद में पूरा दिन बादल छाए रहने की संभावना है। यहां हल्की बारिश भी हो सकती है। झारखंड में भी बारिश की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed