फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Forecast Today IMD Predicts Rainfall for Delhi, UP, MP and Rajasthan Latest Monsoon Update News in Hindi

Weather Report Today: उमस भरी गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत, दिल्ली समेत इन राज्यों में बारिश के आसार

Sun, 10 Jul 2022 04:36 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 10 Jul 2022 04:36 PM IST
सार

दिल्ली समेत कई राज्यों में आज बारिश होने के आसार हैं। उमस और गर्मी से परेशान लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Weather Forecast Today IMD Predicts Rainfall for Delhi, UP, MP and Rajasthan Latest Monsoon Update News in Hindi
भारी बारिश(फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश के कई राज्यों में लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हो रहे हैं। घर में पंखा, कूलर, एसी होने के बावजूद लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। इस परेशानी से निजात पाने के लिए लोगों को बारिश का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, अब मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है।  मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक दिल्ली में आज बारिश हो सकती है। आकाश में बादल छाए हुए हैं। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहेगा।

विज्ञापन


यूपी के कई जिलों में बदला मौसम का मिजाज
उत्तरप्रदेश के कई जिलों में भी मौसम का मिजाज बदलने लगा है। राजधानी लखनऊ में शनिवार की सुबह हल्की बारिश ने लोगों को भीषण उमस जैसी स्थिति से कुछ राहत दी । आकाश में हल्के बादल अभी भी छाए हुए हैं लेकिन आगामी तीन-चार दिनों में फिर से उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा नोएडा में भी बादल छाए हुए हैं और हवा चल रही है। गाजियाबाद में बादलों का असर दिखने लगा है. इस कारण धूप से लोगों को निजात मिलती दिख रही है। वाराणसी के लोगों को अभी उमस भरी गर्मी का सामना करना होगा। गोरखपुर में बादल छाए हैं और धूप का असर खत्म हुआ है। इससे लोगों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन


बिहार में मानसून ने बदली चाल
बिहार के लोगों को भी भारी बारिश का बेसब्री से इंतजार है। बारिश की कमी के चलते कई जिलों में सामान्य से अधिक तापमान का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की ट्रफ लाइन राज्य के किसी भी हिस्से से नहीं गुजर रही है। इस वजह से प्रदेश में उम्मीद के मुताबिक बारिश नहीं हो रही है। मौसम विज्ञानी की मानें तो अगले सप्ताह तक कुछ ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्यप्रदेश में बारिश के आसार
अगले 24 घंटे के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, भोपाल, रीवा, सागर, शहडोल, जबलपुर, चंबल, ग्वालियर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। ऑरेंज अलर्ट के मुताबिक भोपाल, नर्मदापुरम संभागों के जिलों में तथा बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, धार, देवास, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी जिलों में कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। वहीं यलो अलर्ट के मुताबिक अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, सागर एवं दमोह जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, भोपाल, ग्वालियर, चंबल, सागर, जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में तथा सतना जिले में कहीं-कहीं बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। 

राजस्थान के इन जिलों में बारिश के आसार
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान बूंदी, झुंझुनू, सीकर, जयपुर, अजमेर, टोंक, भीलवाड़ा, दौसा, करौली, सवाई माधोपुर, पाली और गंगानगर सहित अनेक जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है।


महाराष्ट्र: पिछले 24 घंटे में 9 लोगों की मौत
राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र में 1 जून 2022 से अब तक बारिश के चलते कुल 76 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 9 लोगों की मौत हुई। 838 घर क्षतिग्रस्त हुए और 4,916 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। आपदा प्रबंधन विभाग और पुनर्वास विभाग द्वारा 35 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं। 1 जून 2022 से महाराष्ट्र में बारिश या बाढ़ से संबंधित घटनाओं में 125 जानवरों की भी जान चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed