फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update Today IMBD Rainfall Alert for Delhi Harayana UP Bihar Mausam Monsoon Forcast Today

Weather Update Today: दिल्ली, यूपी, जम्मू कश्मीर पहुंचा मानसून, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Thu, 30 Jun 2022 11:07 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 30 Jun 2022 11:07 PM IST
सार

पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश हो सकती है, इसलिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पश्चिमी यूपी में गुरुवार और शुक्रवार को तथा दिल्ली, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के लिए आज वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Weather Update Today IMBD Rainfall Alert for Delhi Harayana UP Bihar Mausam Monsoon Forcast Today
बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम विभाग की मानें तो देश के अधिकतर हिस्सों में मानसून ने दस्तक दे दी है। कहीं झमाझम बारिश हो रही है तो कहीं रिमझिम। गुरुवार सुबह राजधानी दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में बारिश से उमस व गर्मी से राहत मिली। इसके साथ ही मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी, जम्मू कश्मीर में भी मानसून पहुंचने का एलान कर दिया है। दिल्ली एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और पूर्वी व पश्चिमी यूपी में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने गुरुवार सुबह कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर, राजस्थान के कुछ हिस्सों और समूची दिल्ली और पंजाब व हरियाणा में आगे बढ़ गया है। पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश हो सकती है, इसलिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पश्चिमी यूपी में गुरुवार और शुक्रवार को तथा दिल्ली, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के लिए आज वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब के भी कुछ हिस्सों में आंधी तूफान और गरज के साथ भारी वर्षा की संभावना है। रेड अलर्ट भारी बारिश के खतरे की आशंका का और ऑरेंज अलर्ट मौसमी खतरों को लेकर सावधानी का सूचक है। 
विज्ञापन

 


निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट का कहना है कि पश्चिम मध्य अरब सागर के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं, उत्तर पश्चिमी राजस्थान पर भी ऐसा ही क्षेत्र बना हुआ है। एक द्रोणिका उत्तर पश्चिमी राजस्थान से लेकर उत्तर पूर्वी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ होते हुए ओडिशा तट तक फैली हुई है। दूसरी द्रोणिका महाराष्ट्र में अरब सागर से उत्तरी केरल तक फैली हुई है। इनके असर से देश के कई इलाकों में वर्षा हो सकती है। 

यहां हो सकती है बारिश
  • पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में एक या दो स्थानों पर कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
  • उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, दक्षिण गुजरात, तटीय महाराष्ट्र और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के आसार।
  • बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, लक्षद्वीप, तेलंगाना, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा संभव।
  • ओडिशा, छत्तीसगढ़ के शेष हिस्सों, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना के शेष हिस्सों, आंतरिक कर्नाटक, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी गुजरात के कुछ हिस्सों और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

महाराष्ट्र: मुंबई में भारी बारिश
मुंबई में बारिश की वजह से लोअर परेल में एन.एम. जोशी रोड पर जलभराव हुआ।




कर्नाटक: उडुपी में एक जुलाई को स्कूल बंद
उडुपी डीसी कुरमा राव ने बताया कि उडुपी जिला प्रशासन ने अपेक्षित असामान्य रूप से भारी वर्षा के मद्देनजर 1 जुलाई को सभी आंगनवाड़ी केंद्रों, स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की। जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed