फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update Temprature will rise further now No relief from heat wave in North India heat will continue till Vidarbha in Maharashtra including Punjab UP Latest News Update

अभी और चढ़ेगा पारा: उत्तर भारत में फिलहाल लू से राहत नहीं, पंजाब-यूपी समेत महाराष्ट्र के विदर्भ तक जारी रहेगी तपिश

Sat, 14 May 2022 10:02 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 14 May 2022 10:02 PM IST
सार

आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर और लेह-लद्दाख के इलाके में बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के साथ-साथ उत्तर भारत के आसपास के इलाकों में गड़गड़ाहट के साथ बारिश हो सकती है। उसके बाद इन प्रदेशों में तापमान नीचे गिरेगा और लू से राहत मिल सकती है।

विज्ञापन
Weather Update Temprature will rise further now No relief from heat wave in North India heat will continue till Vidarbha in Maharashtra including Punjab UP Latest News Update
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर भारत में अगले दो दिनों तक लू का प्रकोप जारी रहेगा। इसे देखते हुए भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने कुछ प्रदेशों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और विदर्भ में लू रविवार को भी जारी रहेगा। तापमान में तेज से वृद्धि की वजह से सबसे अधिक नुकसान दिल्ली, लखनऊ, पटना, जयपुर और कोलकाता जैसे शहर गंभीर रूप से प्रभावित हो सकते हैं। 

विज्ञापन


आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर और लेह-लद्दाख के इलाके में बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के साथ-साथ उत्तर भारत के आसपास के इलाकों में गड़गड़ाहट के साथ बारिश हो सकती है। उसके बाद इन प्रदेशों में तापमान नीचे गिरेगा और लू से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन


इन इलाकों में शनिवार को 40 से 46 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इस कारण राजस्थान, मध्य प्रदेश और हरियाणा के कुछ हिस्सों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उन्होंने बताया कि इन इलाकों में सोमवार, 16 मई से तापमान में गिरावट आएगी। इसके साथ ही 15 मई की रात को उत्तर पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ पैदा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तमिलनाडु में 17 मई तक बारिश के आसार
मौसम विभाग ने तमिलनाडु के कई जिलों में 17 मई तक भारी बारिश की संभावना जताई है। शनिवार को जारी पूवार्नुमान के अनुसार, तमिलनाडु के सलेम, धर्मपुरी, तिरुचि, पेरम्बल्लूर, नमक्कल और तंजावुर में बादल गरज के साथ बरस सकते हैं। आने वाले दिनों में तिरुवरुर, नागापट्टिनम, कल्लाकुरिची, मायलादुथुराई, कुड्डालोर, विल्लुपुरम, तिरुपत्तूर और वेल्लोर क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं।

केरल के कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट
आईएमडी ने केरल के एर्नाकुलम और इडुक्की जिलों में 15 मई को अत्यधिक भारी बारिश और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम और त्रिशूर जिलों के लिए 16 मई तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के मुताबिक, केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत 27 मई को होने की उम्मीद है, जो इसकी सामान्य तिथि एक जून से लगभग पांच दिन पहले है।

असम में बारिश और भूस्खलन से रेल सेवा प्रभावित
इस बीच लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण पूर्वोत्तर फ्रंटियर रेलवे (एनएफआर) के लुमडिंग-बदरपुर खंड में कई ट्रेन रद्द कर दी गई हैं। रेलवे के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के चलते लुमडिंग मंडल के लुमडिंग-बदरपुर पर्वतीय खंड के अनेक हिस्सों में जलभराव को देखते हुए कई ट्रेन रद्द अथवा आंशिक तौर पर रद्द कर दी गई हैं। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकारण की एक रिपोर्ट के अनुसार दीमा हसाओ में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश के कारण जिले में जनजीवन प्रभावित हुआ है और कई रिहायशी तथा वाणिज्यिक इमारतों को नुकसान पहुंचा है।


 मेघालय में भारी बारिश के कारण अब तक तीन की मौत 
मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले में भारी बारिश के कारण उफनती नदी में बहने से शनिवार को एक शख्स की मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक शुक्रवार को मावबर गांव में मछली पकड़ने गए दो लोग लापता हो गए थे। बाद में एक की लाश नदी के किनारे मिली। उन्होंने बताया कि लापता एक अन्य शख्स की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है। मेघालय में बृहस्पतिवार की रात और शुक्रवार को हुई भारी बारिश की वजह से कई जगह नदियां उफान पर हैं और विभिन्न जगहों से भूस्खलन की खबरें हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed