फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update Today Heatwave Alert in Most States Temperature Exceed 45 Know Monsoon Prediction News in Hind

गर्मी से 10 दिन राहत नहीं: ज्यादातर राज्यों में पारा 45 पार; दिल्ली-UP में जून के आखिर में मानसून का आगमन

Wed, 19 Jun 2024 01:14 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 19 Jun 2024 01:14 PM IST
सार

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में प्रचंड गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी है। लू के थपेड़ों से अभी कम से कम 10 दिन तक किसी बड़ी राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार 27-28 जून के आसपास मानसून पहुंचने के बाद ही राहत मिल सकती है।

विज्ञापन
Weather Update Today Heatwave Alert in Most States Temperature Exceed 45 Know Monsoon Prediction News in Hind
IMD - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर और पूर्वी भारत में प्रचंड गर्मी से हाहाकार मचा है। बीते 15-20 दिनों से उत्तर प्रदेश, पंजाब व हरियाणा समेत ज्यादातर राज्यों में दिन का तापमान 44-47 डिग्री सेल्सियस के बीच बरकरार है।  दिल्ली में हालत यह है कि मंगलवार सुबह 8:30 बजे ही पारा 34.8 डिग्री पहुंच गया। यहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर में प्रचंड गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी है। लू के थपेड़ों से अभी कम से कम 10 दिन तक किसी बड़ी राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार 27-28 जून के आसपास मानसून पहुंचने के बाद ही राहत मिल सकती है। हालांकि, इस दौरान एक-दो दिन बारिश हो सकती है, पर इससे भीषण गर्मी से तात्कालिक राहत ही मिलेगी। मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि यूपी व हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में भीषण लू की स्थिति बनी रहेगी। राजस्थान, एमपी, बिहार, झारखंड, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, विदर्भ व बंगाल के कुछ हिस्सों में भी ऐसे ही हालात रहेंगे। पंजाब, हरियाणा, बिहार व झारखंड में गर्मी का रेड अलर्ट जारी है।  
विज्ञापन


पूर्वोत्तर के राज्यों में अगले तीन से पांच दिन भारी बारिश की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पूर्वोत्तर के राज्यों, खासतौर पर मेघालय, असम, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड और मणिपुर में अगले तीन से पांच दिन भारी बारिश की चेतावनी दी है। इन राज्यों में 20 सेंटीमीटर से भी अधिक वर्षा हो सकती है। असम में तो पिछले कई दिनों हो रही बारिश के चलते ब्रह्मपुत्र और बराक के अलावा विभिन्न सहायक नदियों के जलस्तर बढ़ता जा रहा है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया है कि राज्य में बाढ़ से 309 गांवों के 1.05 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। राज्य के 14 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। आने वाले दिनों में भारी बारिश होने पर हालात और बिगड़ने की आशंका बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में बिजली की खपत ने रिकॉर्ड तोड़ा
भीषण गर्मी के बीच मंगलवार दोपहर राष्ट्रीय राजधानी में बिजली की अधिकतम खपत 8,647 मेगावाट तक पहुंच गई, जो शहर में अब तक का उच्चतम स्तर है। 

दिल्ली में 24 घंटे में 33 लोगों की मौत
प्रचंड गर्मी ने दिल्ली में कोहराम मचा रखा है। गर्मी में 24 घंटे में 33 लोगों की मौत हुई है। यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। पुलिस के पास अभी पांच जिलों का डेटा नहीं है। ज्यादातर पुलिस उपायुक्त का कहना है कि यह फुटपाथ व रैन बसेरों में रहने वाले लोग थे। शुरुआती जांच में पुलिस इनकी मौत का कारण गर्मी ही मान रही है। हालांकि यह भी कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तस्वीर और स्पष्ट हो जाएगी। उधर, दिल्ली के 38 अस्पतालों में हर रोज बेहोशी, उल्टी व चक्कर आने के 100 से ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं।

 

देश में उरई में सबसे गर्म, पारा 46.4 पर
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में कम से कम 10 जगहों पर मंगलवार को तापमान 45 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया। देशभर में उत्तर प्रदेश के उरई में सबसे अधिक 46.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। दिल्ली में अधिकतम तापमान 44 डिग्री रहा।

पश्चिमी विक्षोभ से करवट लेगा मौसम
आईएमडी की वैज्ञानिक सोमा सेन ने बताया कि उत्तर भारत में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, 19 से 21 जून के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर पश्चिमी यूपी में मौसम थोड़ा करवट लेगा। तेज आंधी के साथ पंजाब में भारी जबकि शेष राज्यों में हल्की वर्षा हो सकती है। हालांकि, प्रचंड गर्मी से यह तात्कालिक राहत होगी। इसके बाद वापस लू और भीषण गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा। 27 जून के करीब दिल्ली में मानसून संबंधी हलचल शुरू हो जाएगी। यूपी में भी माह के चौथे सप्ताह तक मानसून दस्तक दे सकता है। इसके बाद ही, तपती गर्मी से लंबी राहत की उम्मीद की जा सकती है।

पहाड़ भी उबलने लगे, 49.60 कठुआ में रहा पारा
भीषण गर्मी से अब पहाड़ भी उबलने लगे हैं। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में अधिकतम तापमान 49.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अब तक का रिकॉर्ड है। 12 जून को पारा 48.1 डिग्री था। उत्तराखंड के देहरादून में सोमवार को पारा 43.1 डिग्री तक चढ़ गया था, जो 122 वर्ष का रिकॉर्ड है। मंगलवार को यह 41 डिग्री सेल्यिस से ऊपर रहा। हिमाचल में नौ जिले लू की चपेट में हैं। यहां के सात जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ। ऊना में सर्वाधिक 43 डिग्री रहा। राज्य में बुधवार को कुछ जगहों पर बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed