फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Weather Forecast Update India Today: No Relief from Cold for Next Five Days, Winds Increased, Prediction of Rain in Delhi NCR, Uttar Pradesh

Weather Report : अगले पांच दिन ठंड से राहत नहीं, हवाओं ने बढ़ाई मुश्किल, दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार

Thu, 20 Jan 2022 04:53 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 20 Jan 2022 04:53 AM IST
सार

पहाड़ों में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण बेकाबू होती ठंड से अगले पांच दिनों तक ठंड से राहत के आसार नहीं हैं। इस दौरान ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर पश्चिमी भारत में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

विज्ञापन
Weather Forecast Update India Today: No Relief from Cold for Next Five Days, Winds Increased, Prediction of Rain in Delhi NCR, Uttar Pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 23 जनवरी तक बारिश के आसार बनते दिख रहे हैं। इसके साथ ही न्यूनतम पारा भी 2-4 डिग्री तक बढ़ सकता है। हवा ने भी मौसम में ठंड के असर को कई गुना बढ़ा दिया है। 

विज्ञापन


भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को बताया कि आगामी दिनों में बादल छाए रहेंगे और ठंड का प्रकोप अभी जारी रहेगा। आईएमडी के मुताबिक, विक्षोभ के कारण 21 जनवरी से 23 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में वर्षा होने की संभावना है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, 18 जनवरी को होने वाला पश्चिमी विक्षोभ अब 21 जनवरी के आसपास सक्रिय होगा। जिसकी वजह से शुक्रवार से रविवार तक बारिश की संभावना बन रही है। हालांकि, बृहस्पतिवार को तापमान के दोपहर तक सामान्य होने की उम्मीद की जा सकती है। वहीं, हिमालयी क्षेत्रों यानी हिमाचल प्रदेश, जम्मू, कश्मीर और उत्तराखंड में 18 जनवरी से मौसम बदलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू में हल्की बारिश व हिमपात 
कश्मीर में लगातार चल रही बर्फीली हवाओं से जनजीवन प्रभावित हो गया है। जम्मू संभाग के बीच मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ी है। यहां दिन का तापमान में सामान्य से 7 से 8 डिग्री तक गिरावट आई है। मौसम विभाग ने इस सप्ताह के अंत में हल्की बारिश और हिमपात होने की आशंका जाहिर की है। 22 और 23 जनवरी को हल्की बारिश और हिमपात की संभावना जताई है।

दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण का स्तर
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बहुत खराब श्रेणी (330) में दर्ज किया गया। प्रदूषण मापक एप समीर के अनुसार बुधवार को सुबह गाजियाबाद का एक्यूआई 332, नोएडा का 324, ग्रेटर नोएडा में 322, फरीदाबाद में 354, गुरुग्राम में 326 दर्ज किया गया।

राजस्थान में सर्दी का दौरा जारी
राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में सर्दी का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। मंगलवार रात को न्यूनतम तापमान अंता में 4.1 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 4.6 डिग्री, बूंदी एवं फतेहपुर में 4.9 डिग्री, सवाई माधोपुर में 5.0 डिग्री, भीलवाड़ा में 5.6 डिग्री, सीकर में 5.8 डिग्री, संगरिया में 7.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। राज्य में ज्यादातर हिस्सों में रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, हालांकि इसमें एक दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 

दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिनों में बारिश की संभावना 
शुष्क हवाओं की रूखी ठंड से आज से राहत मिलने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से अगले तीन दिन तक दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश की संभावना है। इससे न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी और बर्फीली हवाओं से राहत मिलेगी। उधर, लगातार सातंवे दिन दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में सर्द दिन रिकॉर्ड हुआ है। 

मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को न्यूनतम तापमान  सामान्य के बराबर 7.4 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान सामान्य से दो अधिक 18.1 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 60 से 97 फीसदी रहा। सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहा। हालांकि, दोपहर के समय धूप निकली और लोगों को सर्दी से राहत मिली। 

22 जनवरी के लिए यलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 18 व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से 21 से 23  जनवरी तक दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश की संभावना है। 22 जनवरी के लिए विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के जफरपुर और नरेला में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच कम रहा।




जफरपुर में अधिकतम तापमान 15 व नरेला में 14.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। गौरतलब है कि राजधानी में हिमालय की ओर से आने वाली हवाओं की वजह से लगातार सर्द दिन रिकॉर्ड हो रहा है। उधर, बुधवार को दिल्ली-एनसीआर की हवा बहुत खराब श्रेणी में रिकॉर्ड की गई। दिल्ली का एक्यूआई 322, फरीदाबाद का 359, गाजियाबाद 323, ग्रेटर नोएडा का 314, गुरुग्राम का 328 व नोएडा का 310 एक्यूआई रहा।

कोहरे की वजह से दो दर्जन से अधिक ट्रेनें देरी से चलीं
उत्तर भारत में कोहरे की वजह से ट्रेनों का समय पर चलना मुश्किल हो गया है। इस वजह से दिल्ली पहुंचने वाली कई ट्रेनें प्रतिदिन देरी से पहुंच रही हैं। रेलवे ट्रैक पर धुंध की वजह से तो कई ट्रेनें चार घंटे तक देरी से पहुंच रही हैं व यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। रेलवे ट्रैक पर धुंध की वजह से बुधवार को दो दर्जन से अधिक उत्तर रेलवे की ट्रेनें प्रभावित हुईं।

महाबोधि एक्सप्रेस जहां चार घंटे से अधिक देरी से चली तो सुपर फास्ट और प्रीमियम ट्रेनों की रफ्तार भी थम गई है। ओडिशा के पुरी से चल कर नई दिल्ली आने पहुंचने वाली पुरुषोतम एक्सप्रेस करीब पांच घंटे की देरी से पहुंची। इसी तरह हावड़ा से नई दिल्ली पहुंचने वाली पूर्वा एक्सप्रेस 2:45 घंटे की देरी से चली तो बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस दो घंटा की देरी से पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed