फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update Red alert of heat in Andhra-Bihar and Bengal IMD know all updates in hindi

Weather: आंध्र-बिहार और बंगाल में गर्मी का रेड अलर्ट, असम-गुजरात और गोवा सहित इन शहरों में उमस बढ़ाएगी परेशानी

Mon, 29 Apr 2024 10:49 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 29 Apr 2024 10:49 PM IST
सार

आईएमडी ने अगले दो से तीन दिनों के लिए आंध्र प्रदेश. बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ हिस्सों में अत्याधिक गर्मी की आशंका जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, तेलंगाना, कर्नाटक और सिक्किम के कुछ हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Weather Update Red alert of heat in Andhra-Bihar and Bengal IMD know all updates in hindi
लू से परेशान लोग। - फोटो : ANI

विस्तार

देश के अधिकतम इलाके गर्मी की मार झेल रहे हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहा। भीषण गर्मी के कारण बिजली ग्रिडों पर दबाव पड़ रहा है। सरकारी एजेंसियों ने स्वास्थ्य संबंधी चेतावनियां जारी की हैं। झारखंड में आठवीं तक की कक्षाएं बंद कर दी गई हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पूर्वी भारत में एक मई तक और दक्षिणी इलाकों में अगले पांच दिनों तक अत्यधिक गर्मी की आशंका जताई है। 

विज्ञापन

इन इलाकों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट
आईएमडी ने अगले दो से तीन दिनों के लिए आंध्र प्रदेश. बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ हिस्सों में अत्याधिक गर्मी की आशंका जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, तेलंगाना, कर्नाटक और सिक्किम के कुछ हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल, गुजरात, बिहार, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, केरल और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने बताया कि अगले पांच दिन असम, त्रिपुरा, गुजरात, तमिलनाडु, पुडुचेरी, गोवा, केरल और कर्नाटक में उमस बढ़ सकती है।

विज्ञापन

देश के इन शहरों में तापमान 45 डिग्री
सोमवार को कलाईकुंडा और कंडाला में तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 8.6 डिग्री ऊपर), आंध्र प्रदेश के नंद्याल में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस, बिहार के शेखपुरा में तापमान डिग्री सेल्सियस और ओडिशा के बारीपदा में तापमान  44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानें किस स्थिति को कहते हैं लू या हीटवेव
मौमस विभाग की मानें तो, जब मैदानी इलाकों का तापमान कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस, तटीय क्षेत्रों में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और पहाड़ी क्षेत्रों में तामपान 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाता है तो उस स्थिति को लू कहा जाता है। इसके अलावा, अगर तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक होता है तो उसे भी लू या हीटवेव कहा जाता है। वहीं, भीषण गर्मी तब होती है, जब तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक हो जाती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed