{"_id":"62035261e68e7953ed795c2b","slug":"weather-update-rainfall-alert-in-many-states-of-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: दिल्ली में बारिश से बदला मौसम का मिजाज, इन राज्यों में भी बरसेंगे बदरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Weather Update: दिल्ली में बारिश से बदला मौसम का मिजाज, इन राज्यों में भी बरसेंगे बदरा
Wed, 09 Feb 2022 12:03 PM IST
रोमा रागिनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोमा रागिनी
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:03 PM IST
सार
दिल्ली एनसीआर में बुधवार सुबह बारिश हुई. मौसम विभाग ने राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
दिल्ली में बारिश
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बदल गया है। दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को हल्की बारिश हुई। बाहरी दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश के साथ ओले भी पड़े हैं। वहीं उत्तराखंड के औली में बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान बीते दिनों की तुलना में अधिक हो सकता है। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहने की संभावना है।
विज्ञापन
इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
वहीं उत्तराखंड के औली में बर्फबारी हुई है। जिससे यहां भी सर्दी का सितम बढ़ गया है। मौसम विभाग ने राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलावा अंडमान और निकोबार दीप समूह में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। उत्तर और पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भी बारिश हो सकती है। जम्मू कश्मीर में हिमपात की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा मध्य महाराष्ट्र और इसके सटे इलाकों में चक्रवाती का हवाओं का क्षेत्र बना है। वहीं 24 घंटों में पश्चिमी हिमालय के कुछ हिस्सों और अरुणाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
खराब श्रेणी में रही दिल्ली-एनसीआर की हवा
मौसमी परिस्थितियों का साथ न देने की वजह से दिल्ली-एनसीआर की हवा मंगलवार को खराब श्रेणी में रही। बारिश होने की वजह से हवा की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है।