फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update: Premature monsoon bring relief from heat, Temperature will decrease in Delhi, Haryana, Rajasthan, Punjab, Madhya Pradesh

Weather Update: मानसून लेकर आ रहा खुशखबरी, इन राज्यों में बारिश के बाद गर्मी से मिलेगी राहत

Mon, 16 May 2022 03:01 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 16 May 2022 03:01 PM IST
सार

आईएमडी ने बताया, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व मध्य प्रदेश के तापमान में आज तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यहां अगले चार से पांच दिन लू से राहत मिलेगी और तापमान भी नीचे गिरेगा।

विज्ञापन
Weather Update: Premature monsoon bring relief from heat, Temperature will decrease in Delhi, Haryana, Rajasthan, Punjab, Madhya Pradesh
weather up, गर्मी, लू, यूपी मौसम - फोटो : amar ujala

विस्तार

लू और गर्मी का सितम झेल रहे उत्तर-पश्चिम भारत के लिए राहत भी खबर है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि दिल्ली-एनसीआर व आसपास के अन्य इलाकों में लू का असर कम होगा और तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। IMD के वैज्ञानिकों का कहना है कि, मानसून इस बार समय से पहले आएगा। यह पहले ही अंडमान सागर और उससे सटे दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर पहुंच चुका है।

विज्ञापन


आईएमडी के वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने बताया कि, केरल के आसपास मानसून 27 मई के आसपास आएगा। इस दौरान केरल में पहली मानसूनी बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। आमतौर पर केरल में मानसून 1 जून के बाद ही आता है।
विज्ञापन


मानसून की दस्तक से कम होगी गर्मी 
आईएमडी ने बताया, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व मध्य प्रदेश के तापमान में आज तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यहां अगले चार से पांच दिन लू से राहत मिलेगी और तापमान भी नीचे गिरेगा। मौसम वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने बताया कि मानूसन की दस्तक से गर्मी कम होगी। यह बंगाल की खाड़ी के ऊपर मंडरा रहा है, जिसका असर दिखने भी लगा है। दिल्ली के तापमान में कल की अपेक्षा नीचे गिरना शुरू हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


122 साल बाद पड़ी इतनी गर्मी 
आरके जेनामणि ने बताया, मार्च असामान्य रहा, जबकि अप्रैल में तीसरा सबसे उच्च तापमाप दर्ज किया गया। मई में शुरुआती 10 दिन ठीक रहे, लेकिन बाद में उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी ने 122 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।


इन राज्यों में हो सकती है बारिश 
केरल में अगले दो दिनों तक भारी बारिश होने वाली है। वहीं अरुणालय प्रदेश, असम-मेघालय, सिक्किम में भी 15 से 17 मई तक भारती बारिश के आसार हैं। इसके अलावा उत्तराखंड में भी बारिश का अनुमान लगाया गया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed