फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather update: Monsoon slowed down across country; there will be no rain till 15th

Weather: देशभर में सुस्त हुआ मानसून; 15 तक नहीं होगी बारिश, विदाई से पहले इन राज्यों में हो सकती है बारिश

Tue, 09 Sep 2025 04:08 PM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Tue, 09 Sep 2025 04:08 PM IST
सार

अगले एक सप्ताह तक राजस्थान, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर मध्य प्रदेश और पश्चिमी तट पर बारिश बहुत कम होगी। वहीं, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और तेलंगाना में मध्यम स्तर की व्यापक बारिश होगी।

विज्ञापन
Weather update: Monsoon slowed down across country; there will be no rain till 15th
भारी बरसात में ड्यूटी देतीं महिला ट्रैफिक कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में पिछले एक सप्ताह के दौरान कई हिस्सों में तेज बारिश और बाढ़ देखने को मिली है। इसमें सबसे ज्यादा नुकसान उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों, मैदानी इलाकों और गुजरात में हुआ है। हालांकि, अब 8 से 15 सितंबर के बीच मानसून की रफ्तार थमने के आसार हैं।

विज्ञापन


दरअसल, मध्य भारत से होकर गुज़रे लो-प्रेशर एरिया ने दक्षिण राजस्थान और उत्तर गुजरात में गहरे डिप्रेशन का रूप लेकर जोरदार बरसात करवाई थी। इस दौरान नॉर्थवेस्ट इंडिया, महाराष्ट्र, तेलंगाना और कर्नाटक में भी बारिश सामान्य से काफी अधिक दर्ज की गई थी। हालांकि, अब मानसून की बरसात को फिलहाल बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती परिसंचरण ही बनाए रखेगा। यह सिस्टम अगले 4–5 दिन तक वहीं घूमता रहेगा और 12–13 सितंबर को कमजोर रूप में अंदरूनी हिस्सों की ओर बढ़ेगा। लेकिन इसका असर केवल तटीय और मध्य भारत तक सीमित रहेगा। चूंकि मानसून की विदाई का समय नज़दीक है, इसलिए ऐसे सिस्टम अब राजस्थान, हरियाणा और पंजाब तक पहुंचने में कमजोर पड़ जाते हैं।
विज्ञापन


निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर का कहना है कि,अगले एक सप्ताह तक राजस्थान, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर मध्य प्रदेश और पश्चिमी तट पर बारिश बहुत कम होगी। वहीं, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और तेलंगाना में मध्यम स्तर की व्यापक बारिश होगी। जबकि पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश दोबारा सक्रिय होगी। इसके अलावा, कमजोर मानसून की स्थिति में दक्षिण भारत के हिस्सों में भी बारिश बढ़ती है। इस दौरान तटीय तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिणी प्रायद्वीपीय इलाकों में मध्यम बारिश के आसार हैं। पिछले 10 दिनों की मूसलाधार बरसात के मुकाबले अब अगले सप्ताह पैन-इंडिया स्तर पर औसत दैनिक वर्षा काफी कम रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंसी का अनुमान है कि,फिलहाल पाकिस्तान में मौजूद गहरा डिप्रेशन धीरे-धीरे कमजोर हो जाएगा। इसका बचा-खुचा असर गुजरात में सिर्फ अगले 24 घंटे तक रहेगा। उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों में भी कोई नया सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस नहीं बन रहा। ऐसे में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, उत्तर मध्य प्रदेश और पश्चिमी यूपी में मौसम लगभग शुष्क बना रहेगा। वहीं, पश्चिमी तट (साउथ गुजरात से लेकर केरल, कोंकण-गोवा और तटीय कर्नाटक) पर भी बारिश गतिविधि बेहद कम रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed