{"_id":"6066f7ac8ebc3e59021170b1","slug":"weather-update-meteorologists-predict-that-delhi-is-going-to-be-affected-by-heatwave-in-the-next-few-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम अपडेट: पाकिस्तान की हवाओं से गर्म होगी दिल्ली, अगले तीन महीनों तक दस राज्यों में बढ़ेगी गर्मी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मौसम अपडेट: पाकिस्तान की हवाओं से गर्म होगी दिल्ली, अगले तीन महीनों तक दस राज्यों में बढ़ेगी गर्मी
Fri, 02 Apr 2021 04:23 PM IST
Harendra Chaudhary
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Fri, 02 Apr 2021 04:23 PM IST
सार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान में कहा गया है कि राज्यों में फिलहाल तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज नहीं होगा। आने वाले तीन माह के दौरान प्रचंड गर्मी के कई दौर आएंगे...
विज्ञापन
गर्मी का बढ़ता सितम
- फोटो : ANI (File)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान से चलीं हवाएं राजस्थान से होकर दिल्ली में अपनी दस्तक दे चुकी हैं। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में दिल्ली लू की चपेट में आने वाली है, जबकि उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में गर्म हवाओं ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान और इसके आसपास के राज्यों में शनिवार और रविवार को लू चलेगी। इससे उत्तर और पश्चिम के साथ ही उत्तर से लेकर मध्य भारत के सभी मैदानी राज्यों में तापमान बढ़ेगा। इसके अलावा ओडिशा, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश में भी लू चल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक सुरेंद्र पाल ने अमर उजाला से कहा कि गुजरात तट से हरियाणा तक मौसम में उतार चढ़ाव बना हुआ है। राजस्थान से गर्म हवाएं आ रही हैं। इससे राज्यों में लू की स्थिति बन रही है। मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में कहा गया है कि राज्यों में फिलहाल तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज नहीं होगा। आने वाले तीन माह के दौरान प्रचंड गर्मी के कई दौर आएंगे।
राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और झारखंड में दिन का अधिकतम तापमान औसत से 0.62 डिग्री से ऊपर होगा। जबकि कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक के अलावा कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ज्यादा होगा।