फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update: Melting increased again in North India, mercury dropped

Weather Update : उत्तर भारत में फिर बढ़ी गलन, कई जगह घने कोहरे के साथ गिरा पारा; अगले चार दिन भारी

Wed, 24 Jan 2024 06:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 24 Jan 2024 06:17 AM IST
सार

कई जगह घना से लेकर बहुत घना कोहरा छाया रहा, खासकर रात और सुबह के समय। दिन में हल्की धूप खिली, लेकिन ठंडी हवाओं ने उसकी गर्मी को बेअसर कर दिया। इसका असर तापमान पर पड़ा और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, कई जगह यह गिरावट ज्यादा रही।

विज्ञापन
Weather Update: Melting increased again in North India, mercury dropped
रेलवे स्टेशन पर ठंड से बचाव के लिए कंबल ओढ़े बैठे यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर पंजाब समेत उत्तर पश्चिम भारत में एक दिन की मामूली राहत के बाद गलन वाली ठंड फिर बढ़ गई है। कई जगह घना से लेकर बहुत घना कोहरा छाया रहा, खासकर रात और सुबह के समय। दिन में हल्की धूप खिली, लेकिन ठंडी हवाओं ने उसकी गर्मी को बेअसर कर दिया। इसका असर तापमान पर पड़ा और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, कई जगह यह गिरावट ज्यादा रही।  गणतंत्र दिवस के एक दिन बाद तक न तो कोहरे से और न ही गलन वाली ठंड से राहत मिलने वाली है। पहाड़ी इलाकों में 25 के बाद बारिश और बर्फबारी की भी संभावना है और अगर संभावना हकीकत में बदली तो और ठंड बढ़ेगी। वहीं, दिल्ली-एनसीआर मे भी सर्दी का सितम जारी है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि खराब मौसम के कारण कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से नहीं चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में कोहरे की वजह से उड़ानों में देरी
दिल्ली हवाईअड्डे पर घने कोहरे और मौसम की मार की वजह से उड़ान संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। 22 अंतर्राष्ट्रीय प्रस्थान, 20 अंतर्राष्ट्रीय आगमन, 31 घरेलू आगमन और 46 घरेलू प्रस्थान में देरी हुई है।




भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लिए 24 जनवरी को भीषण ठंड और घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है। राजस्थान और बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट और हिमाचल, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल के गंगा किनारे वाले इलाके और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। 27 जनवरी तक अलग-अलग राज्यों में कोहरे और ठंड को लेकर ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि ठंड तो दिन भर बनी रहेगी, लेकिन घना कोहरा खासतौर पर रात और सुबह के समय देखा जाएगा। 

पंजाब, हरियाणा में शीतलहर जारी
पंजाब और हरियाणा को शीतलहर से भी मुक्ति नहीं मिली है। दोनों राज्यों में ज्यादातर जगहों पर पारा और लुढ़का है। भीषण सर्दी से बचने के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। हरियाणा में करनाल सबसे ठंडा रहा और न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पंजाब में 3.6 डिग्री सेल्सियस के साथ पटियाला सबसे ठंडा रहा। 


कल से हिमाचल में बर्फबारी...
आईएमडी के शिमला केंद्र ने हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिन बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। राज्य के अत्यधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बृहस्पतिवार से ही हिमपात का अनुमान है। कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शुक्रवार और शनिवार को बर्फबारी के साथ हल्की बारिश होने की भी संभावना है।

कश्मीर में ठंडी हवा...
जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड जारी है, खासतौर पर कश्मीर घाटी में शीतलहर चल रही है। रात के समय में पारा हिमांक बिंदु के करीब तक पहुंच जा रहा है। दिन के समय धूप खिलने से न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ावा चल रहा है। श्रीनगर में सोमवार की रात न्यूनतम तापमान माइनस 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले के माइनस 5.3 के मुकाबले कुछ ऊपर रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed