{"_id":"60c4fdd6c9de1a6c2505068b","slug":"weather-update-imd-prediction-no-heatwave-in-next-five-days-rain-in-bengal-bihar-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम विभाग: अगले पांच दिनों में लू चलने की संभावना नहीं, इन राज्यों में होगी बारिश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मौसम विभाग: अगले पांच दिनों में लू चलने की संभावना नहीं, इन राज्यों में होगी बारिश
Sun, 13 Jun 2021 12:02 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 13 Jun 2021 12:02 AM IST
सार
मौसम एजेंसी ने एक बुलेटिन में बताया कि अगले पांच दिन के दौरान देश के किसी भी हिस्से में लू चलने जैसी परिस्थिति नहीं है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को बताया कि अगले पांच दिनों में लू चलने की कोई आशंका नहीं है। आईएमडी ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान पश्चिमी राजस्थान के गंगानगर में 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
आईएमडी ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों और हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली के कुछ स्थानों तथा पूर्वी राजस्थान, पंजाब, पश्चिमी मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ दूरदराज इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
वहीं देश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हो रही है। दक्षिणी पश्चिमी मानसून उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के बाकी हिस्सों की तरफ़ भी आगे बढ़ गया है। यह ओडिशा के कुछ और हिस्सों, पश्चिम बंगाल के ज्यादातर हिस्सों और झारखंड तथा बिहार के कुछ हिस्सों में पहुंच चुका है।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर के पूरे सप्ताह हल्की बारिश की संभावना
दिल्ली-एनसीआर वासियों को पूरे सप्ताह गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस पूरे सप्ताह बारिश की संभावना है। इससे अधिकतम व न्यूनतम तापमान भी कम रहेगा। हालांकि, शनिवार को भी बारिश की संभावना थी, लेकिन दिल्ली-एनसीआर में लोगों को बारिश की बूंदे नसीब नहीं हुई।
प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से चार कम 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 77 फीसदी व न्यूनतम 50 फीसदी रहा।
नमी का अधिक स्तर होने की वजह से दिनभर लोगों का पसीने से बुरा हाल रहा। दिल्ली के विभिन्न इलाकों की बात करें तो पालम में अधिकतम तापमान 38.6, लोदी रोड में 34.2, गुरुग्राम में 36.4, नोएडा में 33.9 व पीतमपुरा में 35.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले सप्ताह बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। इस वजह से सप्ताह भर अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस तक बना रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा। एक दिन पहले ही मौसम विभाग ने मानसून के 15 जून तक दिल्ली पहुंचने का पूर्वानुमान जारी किया है।