फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update IMD issued heavy rain alert in these states including UP Bihar

Weather Update: यूपी-बिहार सहित इन राज्यों में होगी जमकर बारिश, उत्तराखंड के लिए येलो अलर्ट जारी

Tue, 10 Aug 2021 07:21 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 10 Aug 2021 07:21 AM IST
सार

राजधानी दिल्ली में आज हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा बिहार और यूपी के कुछ इलाकों में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। हिमाचल प्रदेश में भी 15 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा।

विज्ञापन
Weather Update IMD issued heavy rain alert in these states including UP Bihar
भारी बारिश - फोटो : ANI

विस्तार

मानसून पूरे देश में दस्तक दे चुका है, इसी वजह से देश कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। कुछ राज्यों में हर रोज हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। राजधानी दिल्ली में आज हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा बिहार और यूपी के कुछ इलाकों में 10 अगस्त से भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। हिमाचल प्रदेश में भी 15 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा। उत्तराखंड के लिए भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन


इसके अलावा पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में व्यापक बारिश होने की संभावना है। निचले स्तरों में पूर्वोत्तर मध्यप्रदेश पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इन प्रणालियों के प्रभाव में, अगले पांच दिनों के दौरान पूर्वोत्तर और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग भारी बारिश के साथ व्यापक वर्षा गतिविधि की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो दिनों के दौरान मध्यप्रदेश और पूर्वी राजस्थान में छिटपुट भारी बारिश के साथ व्यापक वर्षा होने की संभावना है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अगले 24 घंटे के दौरान इन राज्यों में बारिश की संभावना
स्काईमेट वेदर के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्यप्रदेश, बिहार के कुछ हिस्सों और पूर्वी यूपी में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तर पूर्व भारत, तटीय आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। शेष पश्चिमी हिमालय, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, दिल्ली, शेष उत्तर प्रदेश, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़ और बाकी मध्यप्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक और दक्षिण गुजरात में हल्की बारिश की संभावना है।

यूपी, बिहार सहित इन राज्यों में भारी बारिश
मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्से, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 10 अगस्त से व्यापक वर्षा होगी तो वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 10 और 11 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।


हिमाचल में 15 अगस्त तक जारी रहेगी बारिश
हिमाचल प्रदेश में 15 अगस्त तक बारिश का क्रम जारी रहेगा। 11 अगस्त को किन्नौर व लाहुल-स्पीति को छोड़ बाकी सभी जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। 11 से 13 अगस्त को प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

उत्तराखंड के लिए येलो अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश देखने को मिल रही है। दो दिनों तक राज्य में इसी तरह बारिश होती रहेगी। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। आईएमडी के मुताबिक सोमवार को देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, चम्पावत, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं तीव्र बौछार, भारी बारिश होगी. मंगलवार को देहरादून, टिहरी, नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं तेज बौछार के साथ भारी बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed