फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update: heat wave across the country, in many cities temperature crossed the 47 degree mark

गर्मी का टॉर्चर: आगे दो दिनों में थोड़ी राहत मिलने के आसार, लेकिन तीन महीने और झुलसाएगा पारा

Sat, 30 Apr 2022 04:52 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Sat, 30 Apr 2022 04:52 PM IST
सार

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत ने अमर उजाला से चर्चा में कहा कि लगातार ड्राई वेदर होने के कारण वातावरण में गर्मी बनी हुई है। मार्च में कहीं कोई बारिश नहीं हुई। अप्रैल में ड्राई वेदर बना रहा। पश्चिम दिशाओं से तेजी से गर्म हवाएं चलती रहीं, जिससे देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ता गया...

विज्ञापन
Weather Update: heat wave across the country, in many cities temperature crossed the 47 degree mark
गर्मी से बचने के लिए छाते का सहारा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देशभर में भीषण गर्मी के चलते लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कई राज्यों में औसत अधिकतम तापमान का रिकॉर्ड भी टूटने की कगार पर है। कई हिस्सों में तो तापमान ने 47 डिग्री का आंकड़ा पार कर लिया है, तो कई राज्यों में लू का भी प्रकोप जारी है। चिलचिलाती धूप और झुलसा देने वाली गर्म हवा के चलते आम जनजीवन काफी अस्त-व्यस्त हो गया है। अहम बात यह है कि अप्रैल का महीना चल रहा है और मई-जून में होने वाले प्रकोपों का लोगों को अभी सामना करना है।

विज्ञापन

 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, पिछले दो महीने (मार्च और अप्रैल) देश के मध्य हिस्सों में हमने देखा कि तापमान सामान्य से ज़्यादा रहा है। दिल्ली, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश में तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज़्यादा रहा है। मई के महीने में भी सामान्य से ज्यादा तापमान रहने की संभावना है। अप्रैल 2022 में उत्तर पश्चिमी और मध्य भारत में औसतन अधिकतम तापमान क्रमश: 35.90 डिग्री सेल्सियस और 37.78 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 122 सालों का रिकॉर्ड है। इधर, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को दिल्ली के कई हिस्सों में भीषण लू की चेतावनी देते हुए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

राज्यों के लिए जारी हुआ अलर्ट

मौसम विभाग ने कई इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें राजस्थान, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के लिए अगले चार दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम चेतावनी के लिए आईएमडी चार कलर कोड का इस्तेमाल करता है। हरे रंग का अर्थ है कोई कार्रवाई की आवश्यकता नहीं है, पीले का मतलब है देखना और तैयार रहना, ऑरेंज का अर्थ है तैयार रहना जबकि रेड अलर्ट का अर्थ है कार्रवाई करना। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले दो से तीन दिन में मिलेगी राहत, फिर बढ़ता घटता रहेगा तापमान

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत ने अमर उजाला से चर्चा में कहा कि लगातार ड्राई वेदर होने के कारण वातावरण में गर्मी बनी हुई है। मार्च में कहीं कोई बारिश नहीं हुई। अप्रैल में 20 तारीख तक ड्राई वेदर बना रहा। पश्चिम दिशाओं से तेजी से गर्म हवाएं चलती रहीं, जिससे देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ता गया। उत्तर और मध्य भारत के कई इलाकों में इसलिए हीट वेव की स्थिति बनी हुई है। अगले दो से तीन दिन तक यही स्थिति बनी रहेगी। इसके बाद धूल भरी आंधी उत्तर भारत के राज्यों में चलेगी। पंजाब, हरियाणा, यूपी, दिल्ली में इससे लोगों को थोड़ी गर्मी से राहत जरूर मिलेगी। इसके बाद से तीन से चार डिग्री तापमान गिरेगा। इसके बाद पांच मई तक लोगों को राहत मिलेगाी। इसके बाद फिर थोड़ा तापमान में वृद्धि देखी जाएगी। इसके बाद देश के अधिकांश राज्यों में प्री मानसून एक्टिविटी शुरू हो जाएगी, तो तापमान में गिरावट देखी जाएगी।

देशभर में बना मौसमी सिस्टम

  • पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर के ऊपर है और एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी अफगानिस्तान और पाकिस्तान के आसपास के हिस्सों में देखा जा सकता है।
  • एक ट्रफ रेखा मध्यप्रदेश के मध्य भाग से विदर्भ, मराठवाड़ा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक होते हुए दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक फैली हुई है।
  • एक अन्य ट्रफ रेखा उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश से पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार होते हुए उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल तक फैली हुई है।

अगले कुछ दिनों तक ऐसा रहेगा राज्यों के मौसम का हाल

  • अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत और बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
  • सिक्किम, पश्चिम बंगाल, केरल, दक्षिण कर्नाटक और आंतरिक तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है।
  • पश्चिमी हिमालय पर छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश संभव है।
  • लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, ओडिशा के कुछ हिस्सों, आंध्र प्रदेश और दक्षिण छत्तीसगढ़ में छिटपुट हल्की बारिश हो सकती है।
  • एक से दो मई के बीच पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।
  • पश्चिम और उत्तरी राजस्थान, विदर्भ, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, दिल्ली और तेलंगाना, झारखंड, बिहार, आंतरिक ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, गुजरात और मध्य महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में हीट वेव की स्थिति जारी रहने की उम्मीद है।
  • प्री-मानसून गतिविधियों के शुरू होने के कारण, दो मई से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति में कुछ सुधार हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed