फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   weather update floods and heavy rains these states are on alert imd

Weather Updates: राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गोवा में ऑरेंज अलर्ट; दिल्ली-NCR में अभी और बरसेंगे बादल

Thu, 04 Sep 2025 09:28 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 04 Sep 2025 09:28 AM IST
सार

देश के कई हिस्सों में मौसम की मार जारी है। जम्मू समेत तमाम पहाड़ी इलाकों में आफत की बारिश के बाद अब पंजाब और हरियाणा में हालात बिगड़ गए हैं। दिल्ली में भी यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने महाराष्ट्र समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
weather update floods and heavy rains these states are on alert imd
आज का मौसम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुजरात में गुरुवार को कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी है और राज्य के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गोवा के लिए आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन


आईएमडी ने अपनी ताजा प्रेस विज्ञप्ति में कहा, गुजरात के कुछ इलाकों में चार से छह सितंबर तक अत्यधिक भारी बारिश की बहुत अधिक संभावना है, जबकि सौराष्ट्र और कच्छ में यह स्थिति छह दिसंबर को देखने को मिल सकती है। इसके अलावा, पश्चिम मध्य प्रदेश में पाच सिंतबर यानी कल ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। 
विज्ञापन


पूर्वी राजस्थान के कुछ कुछ क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर पांच सितंबर तक बहुत भारी बारिश की संभावना है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान के कुछ स्थानों पर छह और सात सितंबर को बहुत भारी बारिश की संभावना है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में चार सितंबर भी यही स्थिति रह सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश नौ सितंबर तक जारी रह सकती है। वहीं, हरियाणा और चंडीगढ़ में चार और नौ सितंबर को इसी तरह की स्थिति बन सकती है। कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में सातसितंबर को भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

विभाग के मुताबिक, असम और मेघालय में आठ सितंबर तक, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में सात सितंबर तक, अरुणाचल प्रदेश में सात से नौ सितंबर के बीच अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
वहीं, आज सुबह दिल्लीवासियों की नींद झमाझम बारिश के साथ खुली। मौसम विभाग ने सुबह 6.45 बजे चेतावनी जारी की, जिसमें कहा गया कि दिल्ली-एनसीआर में अगले दो घंटे के भीतर हल्की से मध्यम बारिश, बिजली चमकने और बादलों की संभावना है। जिन इलाकों में बारिश हो सकती है, उनमें नरेला, बवाना, अलीपुर, बुराड़ी, कंझावला, रोहिणी, बाड़ली, मॉडल टाउन, करावल नगर, आजादपुर, पीतमपुरा, दिल्ली विश्वविद्यालय, सिविल लाइंस, दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, मुंडका, पश्चिम विहार, पंजाबी बाग, राजौरी गार्डन, जाफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, पालम, आईजीआई हवाई अड्डा, वसंत कुंज, महरौली, छतरपुर, इग्नू, अयानगर, डेरामंडी, लोनी देहात, हिंडन वायु सेना स्टेशन, बहादुरगढ़, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर और बल्लभगढ़ शामिल हैं। 


दक्षिण और पूर्वी दिल्ली के कई हिस्सों में ऑरेंज अलर्टी और बाकी दिल्ली में यलो अलर्ट सुबह 8.24 बजे तक लागू रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और हल्की से बहुत हल्की बारिश या गरज के साथ बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान सामान्य से 1-2 डिग्री सेल्सियस कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1-3 डिग्री सेल्सियस कम रह सकता है। 

खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना नदी
दिल्ली की यमुना नदी फिर खतरे के निशान 205.33 मीटर ऊपर बह रही है, जैसा कि लोहे के पुल के पास के दृश्य में देखा गया। निचले इलाकों में बाढ़ का पानी भर गया है, जिससे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को मजबूर होना पड़ा है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed