फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update Cold will increase after Christmas know Latest weather condition In India

Weather Update: क्रिसमस के बाद और बढ़ेगी ठंड, बारिश से गिरेगा पारा, जानिए मौसम का हाल

Fri, 24 Dec 2021 06:54 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 24 Dec 2021 06:54 PM IST
सार

मौसम विभाग ने बताया कि अब पश्चिमी विक्षोभ खत्म हो चुका है और जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी हुई है। क्रिसमस के ठीक बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इससे पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, दिल्ली और यूपी के मैदानी इलाकों में 26 दिसंबर या 27 दिसंबर की रात को बारिश होगी जो 28 दिसंबर को जारी रहेगी।

विज्ञापन
Weather Update Cold will increase after Christmas know Latest weather condition In India
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

मौसम विभाग ने क्रिसमस के बाद मौसम के हाल के बारे में जानकारी दी है। विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में देश के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है। इन इलाकों में 26 दिसंबर और 27 दिसंबर की रात बारिश हो सकती है। यह सिलसिला 28 दिसंबर तक जारी रह सकता है। हालांकि, मौसम विभाग ने देश में अभी शीतलहर की स्थिति से इनकार किया है, लेकिन अगले कुछ दिनों में होने वाली बारिश ठंड बढ़ा सकती है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने कहा कि 24 दिसंबर तक दिन और रात का तापमान सामान्य या इससे ऊपर रहा है। भारत के किसी हिस्से में शीतलहर की स्थिति नहीं है। अब दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7-9 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस है। साथ ही उत्तर भारत में तापमान बढ़ने लगा है। 
विज्ञापन


26 दिसंबर से बारिश के आसार
मौसम विभाग ने बताया कि अब पश्चिमी विक्षोभ खत्म हो चुका है और जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी हुई है। क्रिसमस के ठीक बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इससे पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, दिल्ली और यूपी के मैदानी इलाकों में 26 दिसंबर या 27 दिसंबर की रात को बारिश होगी जो 28 दिसंबर को जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अधिकारी आरके जेनामणि ने कहा कि एक और पश्चिमी विक्षोभ की संभावना है जिसके कारण नए साल से पहले शीत लहर की संभावना नहीं है। इसके अलावा 5 जनवरी तक तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed