{"_id":"62acc92fe392ce01991cc851","slug":"weather-update-cherrapunji-made-another-record-more-than-972mm-of-rain-in-a-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"Heavy Rainfall : मेघालय के मौसिनराम में 24 घंटे में रिकॉर्ड बारिश, चेरापूंजी ने भी तोड़ा खुद का 27 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Heavy Rainfall : मेघालय के मौसिनराम में 24 घंटे में रिकॉर्ड बारिश, चेरापूंजी ने भी तोड़ा खुद का 27 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
Sat, 18 Jun 2022 12:06 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 18 Jun 2022 12:06 AM IST
सार
गुवाहाटी में आईएमडी के क्षेत्रीय केंद्र में वैज्ञानिक सुनीत दास ने कहा कि इस महीने शुक्रवार तक चेरापूंजी में कुल 4081.3 मि.मी. बारिश रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मानसून की बारिश पूर्वोत्तर के राज्यों में कहर बरपा रही है। इसकी वजह से असम में अब तक करीब 54 लोगों की मौत की खबर सामने आ चुकी है। उधर, मेघालय में शुक्रवार को पूर्वी खासी हिल्स जिले के मौसिनराम ने 24 घंटे में दर्ज हुई बारिश के मामले में देश के सबसे अधिक वर्षा वाले इलाके चेरापूंजी को पछाड़ दिया है। हालांकि इस दौरान चेरापूंजी (सोहरा) में भी रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
आईएमडी के अधिकारियों ने कहा कि सोहरा (चेरापूंजी) में आज सुबह 8:30 बजे दर्ज हुए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में 972 मिमी बारिश हुई। जबकि मौसिनराम में इसी अवधि के दौरान रिकॉर्ड 1003.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। ऐसे में एक दिन में सबसे अधिक वर्षा के मामले में मौसिनराम ने चेरापूंजी को पीछे कर दिया है।
विज्ञापन
मौसिनराम में 7 जून, 1966 को सबसे अधिक वर्षा 945.4 मिमी की दर्ज की गई थी और उस वर्ष के दौरान, शहर में 24 घंटों में 700 मिमी से ऊपर 4 दिनों की रिकॉर्ड बारिश दर्ज हुई थी। यह मौसिनराम में दर्ज हुई तीसरी सबसे अधिक बारिश है। चेरापूंजी में इससे पहले 16 जून, 1995 (1563.3 मिमी) में रिकॉर्ड बारिश दर्ज गई थी। आईएमडी के अधिकारियों के अनुसार, चेरापूंजी में भी पिछले तीन दिन में कुल 2457.2 मिमी बारिश हुई है, जो मुंबई और दिल्ली में 3 वर्षों में हुई बारिश से अधिक है।
विज्ञापन
चेरापूंजी में भी रिकॉर्ड बारिश
मेघालय के चेरापूंजी में शुक्रवार सुबह 8.30 बजे तक पिछले 24 घंटे के दौरान 972 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो जून में वर्ष 1995 के बाद से सबसे अधिक है। इससे दो दिन पहले वहां 811.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। मौसम विभाग के मुताबिक 122 सालों में तीसरा सबसे अधिक वर्षा दर्ज किया गया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा जब से उसने रिकॉर्ड रखना शुरू किया है तब से दुनिया के सबसे अधिक वर्षा वाले स्थानों में शामिल चेरापूंजी में जून के महीने में नौ बार 800 मिलीमीटर से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है।
गुवाहाटी में आईएमडी के क्षेत्रीय केंद्र में वैज्ञानिक सुनीत दास ने कहा कि इस महीने शुक्रवार तक चेरापूंजी में कुल 4081.3 मि.मी. बारिश रिकॉर्ड की गई है। बुधवार सुबह 8.30 बजे समाप्त हुए 24 घंटे के दौरान चेरापूंजी में 811.2 मि.मी. बारिश दर्ज की गई थी।
दास ने बताया कि 16 जून, 1995 को चेरापूंजी में 1,563.3 मि.मी. बारिश दर्ज की गई थी। उससे एक दिन पहले 15 जून, 1995 को 930 मि.मी बारिश हुई थी। उन्होंने कहा, हमेशा ऐसी बारिश नहीं होती। (चेरापूंजी में) साल में एक या दो बार 50-60 सेंटीमीटर बारिश होना सामान्य है। लेकिन 80 सेंटीमीटर या उससे अधिक बारिश होना सामान्य बात नहीं है।
बारिश से तापमान में कमी
भुवनेश्वर के आईएमडी निदेशक एचआर बिस्वास ने कहा कि मानसून ने राज्य के दक्षिणी हिस्सों में प्रवेश कर लिया है। अगले 3 दिनों में इसके और बढ़ने की उम्मीद है। ओडिशा के जाजपुर, कटक आदि में भारी बारिश और गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है। राज्य भर में तापमान में कमी आई है।