फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update: 82 dead in Assam flood so far, Monsoon reaches Odisha, know all updates

Weather Update: असम में बाढ़ से अब तक 82 की मौत, 48 लाख लोग प्रभावित, ओडिशा पहुंचा मानसून 

Tue, 21 Jun 2022 11:08 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Tue, 21 Jun 2022 11:08 PM IST
सार

मंगलवार को राजधानी दिल्ली और एसीआर के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई। दिनभर बादल छाए रहे। कई दूसरे राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Weather Update: 82 dead in Assam flood so far, Monsoon reaches Odisha, know all updates
असम में बाढ़ से हाहाकार - फोटो : Social media

विस्तार

असम में बाढ़ से गंभीर हालात के बीच ही मृतकों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 82 तक पहुंच गई है। राज्य में ब्रह्मपुत्र, बराक के साथ ही अन्य नदियां लगातार उफान पर हैं। राज्य के 36 में से 32 जिलों के करीब 48 लाख लोग बाढ़ प्रभावित हुए हैं। पिछले 24 घंटे में करीब 11 लोगों की मौत हुई है जबकि सात लापता बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक कछार में मदद के लिए भुवनेश्वर से एनडीआरएफ की टीम पहुंची है। राज्य के करीमगंज और कछार जिलों में हालात बदतर बने हुए हैं। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि भुवनेश्वर से एनडीआरएफ की चार टीमें सिलचर पहुंची हैं। कछार के करीब दो लाख से अधिक और करीमगंज में 1,33,865 लोग प्रभावित हुए हैं। 
विज्ञापन


ओडिशा पहुंचा मानसून
वहीं, मानसून देश के कई राज्यों में दस्तक दे चुका है। बारिश से ओडिशा वासियों को भी भारी गर्मी और उमस से राहत मिली है। राज्य में अगले 5 दिनों तक कई जिलों में वज्रपात के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के भुवनेश्वर के वरिष्ठ वैज्ञानिक उमाशंकर दास ने बताया कि आज दक्षिण-पश्चिम मानसून ओडिशा के सभी जिलों में पहुंच गया है। मॉनसून की भारी बारिश किसानों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मानसून के दौरान पिछले 24 घंटों में ओडिशा में सामान्य से 81% अधिक बारिश दर्ज की गई है। साथ ही राज्य के कई जिलों में अगले पांच दिनों तक वज्रपात के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। समुद्र तटीय इलाके और आंतरिक ओडिशा के जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

दिल्ली-एनसीआर में बारिश 
वहीं, मंगलवार को राजधानी दिल्ली और एसीआर के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई। दिनभर बादल छाए रहे। कई दूसरे राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने महाराष्ट्र के मुंबई और ठाणे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अगले कुछ दिनों में मुंबई, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग के लिए भी ऑरेज अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश के मद्देनजर मुंबई निवासियों को खासतौर पर सावधानी बरतने को कहा गया है। 


आईएमडी ने कर्नाटक, कोंकण, गोवा, केरल, लक्षद्वीप में बारिश की भविष्यवाणी की है। वहीं, अगले पांच दिनों में मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी में भारी बारिश की संभावना जताई है

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed