फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   weather today report rain in punjab fog in up temperature going down

Weather Update: उत्तर भारत में फिर बढ़ सकती है ठंड, पंजाब में बारिश के आसार; जानें मौसम का हाल

Tue, 07 Feb 2023 12:49 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 07 Feb 2023 12:49 PM IST
सार

मौसम विभाग ने ये भी कहा है कि उत्तर प्रदेश में सुबह/शाम कोहरा छाने के आसार हैं। उत्तर पूर्वी राज्यों में हल्की बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन
weather today report rain in punjab fog in up temperature going down
Delhi-NCR Weather - फोटो : भूपिंदर सिंह

विस्तार

दिन में खिली धूप और बढ़ा हुआ तापमान सर्दी की विदाई के संकेत दे रहा है, लेकिन इस बीच मौसम विभाग ने कहा है कि सर्दी अभी गई नहीं है और आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आ सकती है। उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसके चलते जम्मू कश्मीर, लद्दाख में बर्फबारी हो सकती है। साथ ही हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़ में हल्की बारिश की संभावना है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, मध्य भारत में अगले तीन दिनों तक तापमान में गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग ने ये भी कहा है कि उत्तर प्रदेश में सुबह/शाम कोहरा छाने के आसार हैं। उत्तर पूर्वी राज्यों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, फरवरी माह में औसत वर्षा सामान्य रहने की उम्मीद है। फरवरी महीने में औसतन करीब 22 मिमी बारिश दर्ज की जाती है। 
विज्ञापन


राजधानी दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से ज्यादा है।अभी दिल्ली का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस है। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि बीते दो साल में फरवरी में सबसे ज्यादा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब, हरियाणा के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर
पंजाब-हरियाणा में कई जगहों पर मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से कुछ डिग्री अधिक बना रहा।  मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पंजाब के लुधियाना में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में पारा सामान्य से तीन डिग्री अधिक 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान पटियाला में 9.9 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 8.9 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में आठ डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 8.6 डिग्री सेल्सियस और गुरदासपुर में 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिसार में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान करनाल में 9.2 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में 14 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 12.6 डिग्री सेल्सियस और भिवानी में 11.3 डिग्री सेल्सियस तथा सिरसा में 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed